प्लास्टिक बोतलों से आशियाना बना पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

जागरण संवाददाता नोएडा प्लास्टिक प्रदूषण वैश्विक समस्या बन चुका है और अनेक जीव-जंतुओं के अस्तित्व पर खतरा पैदा कर रहा है। लेकिन इसका दोबारा से इस्तेमाल कर नुकसान से बचा जा सकता है। इसी संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए सेक्टर-3

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 06:23 AM (IST)
प्लास्टिक बोतलों से आशियाना बना पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
प्लास्टिक बोतलों से आशियाना बना पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

जागरण संवाददाता, नोएडा : प्लास्टिक प्रदूषण वैश्विक समस्या बन चुका है और अनेक जीव-जंतुओं के अस्तित्व पर खतरा पैदा कर रहा है। लेकिन इसका दोबारा से इस्तेमाल कर नुकसान से बचा जा सकता है। इसी संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए सेक्टर-38 ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में व‌र्ल्ड अर्थ डे के उपल्क्ष में एक विशेष तरह की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें संस्थाओं व पर्यावरणविदों की टीम ने एकजुट होकर शहर से गंदगी हटाने और प्लास्टिक मुक्त बनाने का एक बेहद ही कमाल का नुस्खा ढूंढ निकाला है। पिछले दो सप्ताह में एकत्र किए गए सिगल यूज वाले प्लास्टिक के हजारों टुकड़ों से प्लास्टिक का आशियाना बनाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस विशेष प्रदर्शनी का नाम प्लास्टिकोफिलिक रखा गया है। प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए व इस समस्या के प्रति जागरूकता फैलाने और उचित कदम उठाने के लिए ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन, टेकिग रिस्पॉन्सिबिलिटी ऑफ अर्थ एंड एनवायरनमेंट (ट्री) एवं पर्यावरणविदों की टीम ने इस कला प्रदर्शनी का आयोजन किया है।

ट्री संस्था की शारदा चतुर्वेदी ने बताया कि लोग अक्सर एक बार इस्तेमाल करने के बाद प्लास्टिक की बोतलें फेंक देते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल घर बनाने में भी हो सकता है। यह प्रदर्शनी 27 अप्रैल तक चलेगी।

chat bot
आपका साथी