योगी सरकार ईमानदारी से काम कर रही: सतेंद्र सिसौदिया

संवाद सहयोगी, दादरी : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर बृह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 07:05 PM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 07:05 PM (IST)
योगी सरकार ईमानदारी से काम कर रही: सतेंद्र सिसौदिया
योगी सरकार ईमानदारी से काम कर रही: सतेंद्र सिसौदिया

संवाद सहयोगी, दादरी : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर बृहस्पतिवार को दादरी तहसील के प्यावली गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। भाजपा जारचा मंडल के बैनर तले वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कमल किशोर बंसल के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। पदाधिकारियों ने योगी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में चलाई गई विकास योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को देते हुए 2019 के चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि योगी सरकार पूरे प्रदेश में ईमानदारी से काम कर रही है, इसका ताजा उदाहरण हाल ही में आबकारी विभाग द्वारा शराब की दुकानों का लाटरी सिस्टम से आवंटन होना है। मुख्यअतिथि व प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा कि योगी सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश से गुंडों व बदमाशों का सफाया कर दिया है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार कम हुआ है। प्रदेश भर में सड़कों की मरम्मत व नई सड़कों का निर्माण कार्य जोरों पर है। वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता सुधा पुंडीर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, राकेश राणा, अशोक नागर, ब्रजेश शर्मा, विमल पुंडीर, कमल किशोर, सत्ते प्रधान, सुरेंद्र खारी, भूले प्रधान, प्रताप खटाना, संदीप शर्मा, जितेंद्र गुर्जर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी