Weather Update: नोएडा में बदला मौसम, ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश; गर्मी से मिली राहत

Weather Update राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। ठंडी हवाओं और झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वही शहर में कई स्थानों लोगों को जलभराव की समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है।

By Abhishek TiwariEdited By: Publish:Thu, 30 Jun 2022 10:30 AM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2022 10:30 AM (IST)
Weather Update: नोएडा में बदला मौसम, ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश; गर्मी से मिली राहत
Weather Update: नोएडा में ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान नोएडा वासियों के लिए बृहस्पतिवार सुबह राहत लेकर आई। ठंडी हवाओं और झमाझम बारिश के साथ आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी। सुबह झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है।

वहीं, मौसम विभाग की मानें तो वर्षा और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में छह से सात डिग्री की कमी आ सकती है। हालांकि वर्षा के बाद कई जगह पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वर्षा के कारण जाम की समस्या भी बनी। इससे पहले मानसून का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा था।

वर्षा को लेकर मौसम विज्ञानी की ओर से की गई भविष्यवाणी गलत साबित हो रही था। जबकि मौसम विज्ञानी ने मंगलवार और बुधवार को भी वर्षा की भविष्यवाणी की थी। उमस भरी गर्मी ने घरों से बाहर निकले लोगों को परेशान किया था, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह मौसम ने करवट ली।

बारिश के साथ तेज हवाओं से गिरे पेड़

वर्षा के साथ चली तेज हवाओं के कारण कई जगह पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। इससे घरों की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों का दैनिक काम प्रभावित हुआ। लोगों को नहाने तक के लिए पानी नहीं मिला। वहीं वर्षा के कारण जाम की समस्या रही। घरों से बाहर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सबसे अधिक परेशानी दो पहिया और पैदल चलने वाले लोगों को हुई। डीएनडी, कालिंदी कुंज, सेक्टर-14 ए के पास यातायात रेंगता रहा।

सड़कों पर भरा पानी

वहीं वर्षा के कारण गुल हुई बिजली से ट्रैफिक सिग्नल बंद हो गए हैं। इससे चौराहों पर वाहन चालकों ने मनमानी दिखाई। कई चौराहों पर लोग निकलने के लिए मशक्कत करते दिखाई दिए। वर्षा के कारण शहर से लेकर गांव की कच्ची सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी हुई।

इसके अलावा कई जगह सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर घरों तक पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) की ओर से बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरे दिन तेज गरज के साथ बारिश का दौर देखने को मिलेगा

chat bot
आपका साथी