Noida News: जलते दीपक को साक्षी मानकर पुजारी ने युवती के साथ रचाई शादी, 6वें दिन हो गए अलग

Noida News युवती की शादी 7 जुलाई 2023 को मंदिर के पुजारी जगदीश्वर दास से उसकी शादी हुई। मोबाइल से शादी का एक वीडियो भी बनाया गया। छह दिन तक सुबकुछ ठीक रहा। 13 जुलाई को पुजारी ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। युवती ने 23 जुलाई 2023 को पुजारी और एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

By Gaurav Sharma Edited By: Shyamji Tiwari Publish:Fri, 29 Mar 2024 03:35 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2024 03:35 PM (IST)
Noida News: जलते दीपक को साक्षी मानकर पुजारी ने युवती के साथ रचाई शादी, 6वें दिन हो गए अलग
जलते दीपक को साक्षी मानकर पुजारी ने युवती के साथ रचाई शादी

जागरण संवाददाता, नोएडा। कोतवाली फेज-दो क्षेत्र के गांव गेझा में मंदिर के पुजारी और युवती के बीच हुई शादी बेहद चर्चित थी। यह शादी चंद दिन ही चली। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से अलग हो गए।

युवती के मुताबिक 7 जुलाई 2023 को गांव में मंदिर के पुजारी जगदीश्वर दास से उसकी शादी हुई। मोबाइल से शादी का एक वीडियो भी बनाया गया। वीडियो में युवती दीपक जला रही है और दोनों उसी दीपक से निकलने वाली अग्नि को साक्षी मानते हुए सात फेरे ले रहे हैं।

इसके बाद पुजारी युवती को गले में मंगलसूत्र पहना रहा है। युवती का कहना था कि छह दिन तक सुबकुछ ठीक रहा। 13 जुलाई को पुजारी ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया।

युवती ने 23 जुलाई 2023 को पुजारी और एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों का मीडिएशन कराया गया। जहां दोनों ने आपसी सहमती से समझौता कर लिया।

यह भी पढ़ें- 

Noida: स्कूटी से स्टंटबाजी करने वाली युवतियों सहित तीन गिरफ्तार, अश्लील हरकतों के साथ वायरल हुआ था वीडियो

chat bot
आपका साथी