Greater Noida News: इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट को मिला राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार

Greater Noida News यह पुरस्कार के इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड (आइईएमएल) के अध्यक्ष राकेश कुमार व सीईओ सुदीप सरकार ने प्राप्त किया।आइईएमएल के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि आइईएमएल को मिला यह पुरस्कार एक सम्मान की बात है।

By Arpit TripathiEdited By: Publish:Tue, 27 Sep 2022 08:24 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2022 12:07 AM (IST)
Greater Noida News: इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट को मिला राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार
Greater Noida News: नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2022 समारोह।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में सर्वश्रेष्ठ स्टैंडअलोन कन्वेंशन सेंटर के लिए राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2018-19 से सम्मानित किया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2022 समारोह में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी, पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, सचिव (पर्यटन) अरविंद सिंह मौजूद रहे।

यह पुरस्कार के इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड (आइईएमएल) के अध्यक्ष राकेश कुमार व सीईओ सुदीप सरकार ने प्राप्त किया।आइईएमएल के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि आइईएमएल को मिला यह पुरस्कार एक सम्मान की बात है। पूरी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण को मान्यता देने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद दिया।

उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल भारत में एक प्रमुख गंतव्य है। 2.35 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र के साथ यह हर प्रकार के बिजनेस इवेंट के लिए सुविधाओं से लैस एक विश्वस्तरीय आयोजन स्थल है।

सीईओ सुदीप सरकार ने बताया कि इंडिया एक्सपो मार्ट को प्रदर्शनियों और व्यापार मेलों के प्रबंधन और आयोजन का लगभग 16 वर्षों का संचालन अनुभव है। भारत के प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, कई कैबिनेट मंत्रियों, राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई गणमान्यों ने विभिन्न प्रदर्शनियों में इंडिया एक्सपो सेंटर ऐंड मार्ट में शामिल हुए हैं।

chat bot
आपका साथी