Greater Noida: घर पर लैब में बना रहे थे MDMA ड्रग्स, छापा मार कर गिरफ्तार किए चार नाइजीरियाई नागरिक; कीमत 100 करोड़

नोएडा पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में रहने वाले चार नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके किराए के घर से 25 किलोग्राम मेथिलीनडाइऑक्सीफेनथाइलमाइन (एमडीएमए) ड्रग्स बरामद हुआ है। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि ग्रेटर नोएडा में रहने वाले चार नाइजीरियाई नागरिकों को उनके किराए के आवास से लगभग 25 किलोग्राम मेथिलीनडाइऑक्सीफेनथाइलमाइन (एमडीएमए) ड्रग्स बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun Publish:Thu, 18 Apr 2024 05:57 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2024 05:57 PM (IST)
Greater Noida: घर पर लैब में बना रहे थे MDMA ड्रग्स, छापा मार कर गिरफ्तार किए चार नाइजीरियाई नागरिक; कीमत 100 करोड़
ड्रग्स के साथ छापा मार कर गिरफ्तार किए चार नाइजीरियाई नागरिक। फोटो- ANI

पीटीआई, नई दिल्ली। नोएडा पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में रहने वाले चार नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके किराए के घर से 25 किलोग्राम मेथिलीनडाइऑक्सीफेनथाइलमाइन (एमडीएमए) ड्रग्स बरामद हुआ है।

अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि ग्रेटर नोएडा में रहने वाले चार नाइजीरियाई नागरिकों को उनके किराए के आवास से लगभग 25 किलोग्राम मेथिलीनडाइऑक्सीफेनथाइलमाइन (एमडीएमए) ड्रग्स बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

#WATCH | Greater Noida: Under Operation 'Prahar' led by Noida CP Laxmi Singh, Noida Police seized 26 kg of drugs worth Rs 150 crores. 4 people have been arrested in the case. pic.twitter.com/RSoeiY7HfZ

— ANI (@ANI) April 18, 2024

पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए एमडीएमए ड्रग्स की कीमत काले बाजार में 100 करोड़ रुपये से अधिक है। इसे एक्स्टसी या मौली के नाम से जाना जाता है।

चारों आरोपियों को ग्रेटर नोएडा स्थित अपने किराए के गर में बने सेट-अप में अत्याधुनिक उपकरण की मदद से एमडीएमए का निर्माण किया जा रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और बुधवार रात को नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया।

2023 के बाद से ग्रेटर नोएडा में यह तीसरा ऐसा मामला है, जब विदेशी अपने किराए के मकान में सिंथेटिक ड्रग्स बनाते मिले हैं।

chat bot
आपका साथी