उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में एनसीआर की इन 11 सीटों पर घट गए प्रत्याशी

UP Vidhan Sabha Election 2022 2012 में गौतमबुद्ध नगर और हापुड़ में जितने प्रत्याशी मैदान में थे उससे भी कम इस चुनाव में हैं। हालांकि अभी नाम वापस लेकर मैदान से हटने के लिए बृहस्पतवार तक का समय है ऐसे में प्रत्याशियों की संख्या और भी कम हो सकती है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 11:24 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 12:06 PM (IST)
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में एनसीआर की इन 11 सीटों पर घट गए प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में एनसीआर की इन 11 सीटों पर घट गए प्रत्याशी

नोएडा/हापुड़/गाजियाबाद [लोकेश चौहान]। ठिठुरन भरी ठंड में हो रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों का जोश भी ठंडा पड़ता नजर आ रहा है। वर्ष 2012 में गौतमबुद्ध नगर और हापुड़ में जितने प्रत्याशी मैदान में थे, उससे भी कम इस विधान सभा चुनाव में नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी नाम वापस लेकर चुनाव मैदान से हटने के लिए 27 जनवरी तक का समय है, ऐसे में प्रत्याशियों की संख्या और भी कम हो सकती है। गाजियाबाद की पांच विधानसभाओं में प्रत्याशियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अभी नाम वापस लिए जाने का समय बचा होने के कारण यहां भी प्रत्याशी कम हो सकते हैं।

गौतमबुद्ध नगर की तीन विधान सभाओं में वर्ष 2012 में प्रत्याशियों की संख्या 62 थी, जो वर्ष 2017 में घटकर 36 रह गई। इस बार अब तक चुनाव मैदान में 39 प्रत्याशी हैं। जो वर्ष 2012 के मुकाबले काफी कम है। वहीं गाजियाबाद में वर्ष 2012 में 54 प्रत्याशी मैदान में थे, जो वर्ष 2017 में घटकर 53 रह गए। इस विधानसभा चुनाव में अब तक 55 प्रत्याशी मैदान में हैं। हापुड़ में वर्ष 2012 में 44 प्रत्याशी मैदान में थे, जो वर्ष 2017 में घटकर 35 रह गए। इस बार अब तक 38 प्रत्याशी मैदान में हैं।

गौतमबुद्ध नगर में उतरे प्रत्याशी

विधानसभा वर्ष 2012 - 2017 - 2022

नोएडा - 29 - 14 - 13

दादरी - 14 - 14 - 14

जेवर - 19 - 8 - 12

कुल - 62 - 36 -39

गाजियाबाद में उतरे प्रत्याशी

विधानसभा वर्ष 2012 - 2017 - 2022

गाजियाबाद -13 -13 -14

साहिबाबाद -14 14 -13

लोनी -9 -11 -11

मुरादनगर -9 -9 -10

मोदीनगर -9 -6 -7

कुल - 54 -53 -55

हापुड़ में उतरे प्रत्याशी

विधानसभा वर्ष 2012 - 2017 - 2022

हापुड़ - 13 - 09 - 12

धौलाना - 16 - 11 - 14

गढ़मुक्तेश्वर - 15 - 15 - 12

कुल - 44 - 35 - 38

नोट : अभी तीनों जिलों में नाम वापस लिए जाने का समय 27 जनवरी तक है।  

chat bot
आपका साथी