UP Assembly Election 2022: मायावती के गृह जिले में BJP को झटका, बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए कद्दावर नेता

UP Assembly Election 2022 जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र सिंह भाटी अपने बेटे अमन भाटी व सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। जिले में उनका काफी प्रभाव है। इससे राजनीतिक समीकरण भी बदल सकते हैं।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 02:49 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 02:49 PM (IST)
UP Assembly Election 2022: मायावती के गृह जिले में BJP को झटका, बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए कद्दावर नेता
मायावती के गृह जनपद में फिर से अपनी ताकत बढ़ाने में जुट गई हैं।

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो व पूर्व सीएम मायावती के गृह जनपद में फिर से अपनी ताकत बढ़ाने में जुट गई हैं। पिछले दिनों बसपा को इस कवायद में बढ़ी सफलता मिली। जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र सिंह भाटी अपने बेटे अमन भाटी व सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। जिले में उनका काफी प्रभाव है। इससे राजनीतिक समीकरण भी बदल सकते हैं। उन्होंने बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी समसुद्दीन राइन व मुख्य सेक्टर प्रभारी मेरठ मंडल राजकुमार गौतम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

यहां पर बता दें कि बिजेंद्र भाटी प्रदेश के पूर्व मंत्री व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता नरेंद्र भाटी के छोटे भाई हैं। बिजेंद्र भाटी दो बार सपा के जिलाध्यक्ष व दो बार जिला पंचायत के सदस्य रहे हैं। उनके बेटे अमन भाटी भी एक बार जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं। सपा के टिकट पर बिजेंद्र भाटी ने 2012 में जेवर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। जिले में सपा विरोधी लहर के बावजूद वे 35 हजार से अधिक वोट पाने में कामयाब रहे थे। दरअसल, तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2004 गौतमबुद्ध नगर जिले को भंग कर दिया था। इससे जिले के लोग अब तक सपा से नाराज हैं। इसी वजह से यहां कभी सपा जीत हासिल नहीं कर सकी है।

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा आम रही कि बिजेंद्र भाटी ने अपने दम पर पैतीस हजार से अधिक वोट हासिल किए। हालांकि, गत लोकसभा चुनाव में वे सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। बुधवार को बसपा ने ग्रेटर नोएडा के बिलिंग पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन किया। जिसमें बढ़ी संख्या में लोग आए।

सूत्रों के अनुसार बिजेंद्र भाटी के बेटे अमन भाटी को बसपा जिला पंचायत चुनाव में उतार सकती है। विधान परिषद सदस्य प्रदीप जाटव, जिलाध्यक्ष लखमी सिंह, पूर्व मंत्री करतार नागर, पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, वीरेंद्र डाढ़ा, नरेंद्र भाटी डाढ़ा, गजराज नागर, सतवीर नागर, ओमप्रकाश सिंह आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी