वैदिक प्रतियोगिता में मॉडल नेशनल पब्लिक स्कूल का रहा दूसरा स्थान

भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को छात्रों को सिखाने के उद्दशेय से नोएडा स्कॉन मंदिर में दो दिवसीय वैदिक वि•ाडम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बुधवार को अंतिम दिन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे इंदिरापुरम की रैली इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय स्थान पर मॉडल नेशनल पब्लिक स्कूल छलैरा और तृतीय स्थान पर रहे डीपीएस वसुंधरा के छात्रों को सम्मानिक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 01:10 AM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:04 AM (IST)
वैदिक प्रतियोगिता में मॉडल नेशनल पब्लिक स्कूल का रहा दूसरा स्थान
वैदिक प्रतियोगिता में मॉडल नेशनल पब्लिक स्कूल का रहा दूसरा स्थान

जागरण संवाददाता, नोएडा : भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को छात्रों को सिखाने के उदेश्य से नोएडा इस्कॉन मंदिर में दो दिवसीय वैदिक विजडम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को अंतिम दिन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे इंदिरापुरम के रैली इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीय स्थान पर मॉडल नेशनल पब्लिक स्कूल, छलेरा और तृतीय स्थान पर रहे डीपीएस वसुंधरा के छात्रों को सम्मानित किया गया।

अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, गाजियाबाद एवं दिल्ली के 40 स्कूलों के जूनियर एवं सीनियर वर्ग से कुल 500 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। वैदिक विजडम प्रतियोगिता छात्रों के लिये शिक्षण, कला, लेखन, संगीत एवं मनोरंजन का कार्यक्रम रखे गए। बुधवार को दूसरे दिन कला, प्रश्नोत्तरी, लेखन एवं श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी