विधायक ने सफाईकर्मी और झुग्गीवासियों के साथ मनाई मकर संक्रांति

जागरण संवाददाता नोएडा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा विधायक पंकज सिंह ने मकर संक्रांति के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 10:11 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 10:11 PM (IST)
विधायक ने सफाईकर्मी और झुग्गीवासियों के साथ मनाई मकर संक्रांति
विधायक ने सफाईकर्मी और झुग्गीवासियों के साथ मनाई मकर संक्रांति

जागरण संवाददाता, नोएडा : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा विधायक पंकज सिंह ने मकर संक्रांति के मौके पर सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचकर 'समरसता भोज' किया। सेक्टर-50 जेजे कॉलोनी में उन्होंने झुग्गीवासियों एवं सफाई कर्मचारियों के साथ बैठकर खिचड़ी खायी। इसके बाद उन्होंने राशन कार्ड, पेंशन, नाली, सड़क आदि समस्याएं सुनीं और सभी को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द इनका निस्तारण कराया जाएगा। राशन कार्ड व पेंशन के लिए जेजे कॉलोनी में शिविर लगाकर फार्म भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जितना विकास पिछले 4 वर्ष में हुआ है, उतना दशकों में नहीं हुआ। पिछली सरकारों ने बस जनता को लूटने का काम किया। वर्तमान सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों और उनके सपनों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं द्वारा समाज में दुर्बल और वंचित लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बाद उन्होंने सोहरखा में 250 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल भी दिए। इस दौरान गिरीश कोटनाला, महेश अवाना, गणेश जाटव, तन्मय शंकर, कल्लू सिंह, राजकुमार झा, योगेंद्र चौधरी, आदि मौजूद रहे।

विधायक पंकज सिंह ने युवा संघर्ष समिति सोहरखा के पदाधिकारियों के साथ अखाड़े में कंबल बांटे और पहलवानों के साथ अखाड़े का निरीक्षण किया। यहां विधायक से मांग की गई कि अखाड़े की चारदीवारी विधायक निधि से बनवाई जाए। चारदीवारी न होने से आए दिन पशु अखाड़े में घुसकर गंदगी करने के साथ वृक्षों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। समिति के प्रवक्ता रवि यादव ने सोहरखा खेल मैदान के नाम से पुस्ते पर एक मुख्य द्वार बनवाने की मांग की। विधायक पंकज सिंह ने जल्द समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर दिनेश पहलवान, राजेश पहलवान, मनोज शर्मा, नित्ति पहलवान, महाशय कालू सिगर, पवन यादव, नितेश पहलवान, लोकेश यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी