विधायक का प्रयास लाया रंग, दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगी मदद

जासं ग्रेटर नोएडा जमालपुर गांव निवासी वरुण सिंह भाटी ने 2017 व‌र्ल्ड पैरालंपिक खेल में कांस्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:07 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 08:07 PM (IST)
विधायक का प्रयास लाया रंग, दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगी मदद
विधायक का प्रयास लाया रंग, दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगी मदद

जासं, ग्रेटर नोएडा:

जमालपुर गांव निवासी वरुण सिंह भाटी ने 2017 व‌र्ल्ड पैरालंपिक खेल में कांस्य पदक जीता था। प्रदेश में दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित करने की कोई योजना न होने के कारण उन्हें निराशा हुई थी। वरुण की निराशा को देखते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सामान्य खिलाड़ियों की भांति, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाडियों को भी समस्त सुविधाएं प्रदान किए जाने की मांग पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। मांग की थी कि इसके लिए नियमावली बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अब दिव्यांग खिलाड़ियों को भी सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। निर्णय पर दिव्यांग खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। मुख्यमंत्री की घोषणा पर वरुण भाटी ने प्रसन्नता जाहिर की है। धीरेंद्र सिंह के प्रयास को सराहा व उनका शुक्रिया अदा किया है। धीरेंद्र सिंह ने कहा दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किए जाने का निर्णय स्वागतयोग्य है। इस निर्णय से दिव्यांग खिलाड़ी भी अपना भविष्य संवार सकेंगे।

chat bot
आपका साथी