यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई घटना तो नपेंगे थानेदार : डीसीपी

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश सिंह ने आधी रात एक्सप्रेस-वे पर पुलिसकर्मियों की क्लास लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2020 06:49 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 06:49 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई घटना तो नपेंगे थानेदार : डीसीपी
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई घटना तो नपेंगे थानेदार : डीसीपी

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश सिंह ने आधी रात एक्सप्रेस-वे पर पुलिसकर्मियों की क्लास लगाई। जीरो प्वाइंट से 19 किलोमीटर पर दनकौर, जेवर, रबूपुरा व नालेज पार्क कोतवाली के प्रभारियों से वार्ता कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। स्पष्ट किया गया है कि यदि एक्सप्रेस-वे पर आपराधिक घटना हुई, तो संबंधित थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे।

डीसीपी ने शुक्रवार की आधी रात 12 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। सभी कोतवाली प्रभारियों को रात दो बजे तक क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए। सभी को अवगत कराया कि एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। एक्सप्रेस-वे के रास्ते हमेशा कई परिवार के लोग गाड़ियों में सवार होकर निकलते है। ऐसे में एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे, एसीपी शरद चंद शर्मा सहित कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी