उभरती चुनौतियों व समाधान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक विवि परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय 21 वीं सदी में उभरती चुनौतियां एवं समाधान था। संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक नंदकुमार गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष प्रो. जेपी सिघल चौधरी चरण सिंह विश्व

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 07:13 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 07:13 PM (IST)
उभरती चुनौतियों व समाधान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
उभरती चुनौतियों व समाधान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

जासं, ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में विवि परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय 21 वीं सदी में उभरती चुनौतियां एवं समाधान था। संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक नंदकुमार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष प्रो. जेपी सिघल, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति प्रो. केएन तनेजा आदि मौजूद थे। अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डा. संजय कुमार ने बताया संगोष्ठी के विषय पर विद्वानों ने अपने वक्तव्य में एकात्म मानवतावाद और एकात्म मानव दर्शन पर अपनी बात रखी। एकात्म मानव दर्शन पर बात करते हुए विद्वानों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चितन को अपने वक्तव्य के केंद्र में रखा। डा. राकेश पांडेय, डा. हरेंद्र कुमार सिंह, मनोज राणा, प्रो. वीके मल्होत्रा, प्रो. राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी