संकल्प दिवस के रूप में मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

शहर में जगह-जगह अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 09:41 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 09:41 PM (IST)
संकल्प दिवस के रूप में मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

फोटो जीएनपी- 08

-सपाइयों ने केक काटकर खुशी का किया इजहार

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम से मनाया। पार्टी के जिला महासचिव नवीन भाटी के नेतृत्व में दादरी के निजी अस्पताल में रक्तदान कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया। नवीन भाटी ने बताया कि युवा कार्यकर्ताओं ने करीब 47 यूनिट ब्लड डोनेट किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि गरीब प्रवासी कामगारों को जरूरत पड़ने पर कमी नहीं होने दी जाएगी। सपा कार्यकर्ता सुभाष भाटी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर एक लाख लोगों को कोरोना से बचाने के लिए मास्क वितरित करने का संकल्प लिया है। सपा कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर देवला, दादरी, सूरजपुर के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में बनी झुग्गी झोपड़ियों में मास्क वितरित किए गए। रक्तदान करने वालों में नवीन भाटी, सुभाष भाटी, ब्रहमपाल, ललित यादव, मुकेश सैनी, संचिता, अमित भाटी, वेदराम भाटी, संजू, सुनील कुमार, अनिरूद्ध कुमार, रोहित, विपिन नागर, सुदेश, अमील खान, यूनुस, विवेक, रवि, सरजीत, दिनेश, आदि लोग शामिल रहे। दीर्घायु के लिए किया हवन

सूरजपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर भी जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव के नेतृत्व में जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दीर्घ आयु के लिए हवन व पौधे रोपित किए। जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव सर्वसमाज के लोकप्रिय नेता हैं। इस मौके पर फकीर चंद नागर, राजकुमार भाटी, नरेंद्र नागर, कृशांत भाटी, श्याम सिंह भाटी, इंद्र प्रधान, सुधीर तोमर, सुनील भाटी, चमन नागर, जय यादव, सत्यप्रकाश, विनोद लोहिया, विकास तोंगड़, शैलेंद्र भाटी, हैप्पी पंडित समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सादोपुर की झाल पर पर भी पूर्व सचिव जगबीर नंबरदार के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया। इस दौरान दीपक नागर, रोहित सिंह बैसोया, अमित नागर, विकास गुर्जर, निरंकार प्रधान, बबलू, विक्रम फौजी, हैप्पी पंडित, विनीत प्रधान, अशोक आर्य, कृपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी