संगठन के विस्तार को लेकर की चर्चा

अखिलभारतीय ब्राह्मण महासभा नोएडा व दिल्ली प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गणेश शंकर त्रिपाठी के साथ उनके आवास पर बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 10:15 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 10:15 PM (IST)
संगठन के विस्तार को लेकर की चर्चा
संगठन के विस्तार को लेकर की चर्चा

जागरण संवाददाता, नोएडा: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा नोएडा व दिल्ली प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गणेश शंकर त्रिपाठी के साथ उनके आवास पर बैठक की। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा कर गणेश शंकर त्रिपाठी से आशीर्वाद लिया। साथ ही संगठन के विस्तार में पूर्ण सहायता का आश्वासन प्राप्त किया। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जयकिशन, मंगलानंद तिवारी, नोएडा महानगर अध्यक्ष दिनेश तिवारी, महानगर कोषाध्यक्ष रोहित मिश्रा, राजेश तिवारी सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी