धनतेरस आज, बाजार में ऑफरों की भरमार

धनतेरस के लिए शहर के बाजरों के साथ साथ ऑनलाइन शॉ¨पग वेबसाइटों पर भी ऑफरों की भरमार हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां काफी छूट दें रहीं हैं। धनतेरस से पहले रविवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर के विभिन्न बाजारों में आने वालों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। जहां महिलाएं अपनी पूजा की सामग्री खरीदती

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 06:28 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 06:28 PM (IST)
धनतेरस आज, बाजार में ऑफरों की भरमार
धनतेरस आज, बाजार में ऑफरों की भरमार

जागरण संवाददाता, नोएडा :

धनतेरस के लिए शहर के बाजरों के साथ साथ ऑनलाइन शॉ¨पग वेबसाइटों पर भी ऑफरों की भरमार हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां काफी छूट दें रहीं हैं। धनतेरस से पहले रविवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर के विभिन्न बाजारों में आने वालों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। जहां महिलाएं अपनी पूजा की सामग्री खरीदती दिखी तो कुछ लोग कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी करते नजर आएं। दोपहर बाद तो अट्टा मार्केट में तिल रखने की जगह नहीं थी। लोगों में त्योहार को लेकर गजब का उत्साह था। शाम होने से पहले ही बाजार रोशनी से नहा उठा। आभूषण और बर्तन की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई धनतेरस व दीपावली के चलते कुछ न कुछ खरीद लेना चाहता था। शाम को सेक्टर 27 के इंदिरा मार्केट, सेक्टर 58, कंचनजंघा मार्केट, सेक्टर 29 सेक्टर-18 बाजार, हरौला, बरौला, होशियारपुर, भंगेल, गेझा, सलारपुर, सेक्टर-12, 22, सेक्टर-50, सेंटर स्टेज मॉल, स्पाइस मॉल, मॉल ऑफ इंडिया, सहित अन्य जगहों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

दुकानों पर खूब हुई मूर्तियों की खरीदारी

दीपावली पर लक्ष्मी, गणेश की नई मूर्ति के साथ लोग पूजा अर्चना करते हैं। मशहूर अट्टा मार्केट, हरौला, चौड़ा मोड़ आदि जगहों पर रविवार को लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री के लिए स्टाल लग गए। इन स्टालों पर पहुंचकर लोग अपनी श्रद्धा व क्षमता के अनुसार लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा की खरीदारी करते नजर आए। सोने-चांदी की दुकानों पर उमड़ी भीड़

धनतेरस के दिन सोने और चांदी का आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। आभूषणों में पहली पसंद खासकर महिलाओं के लिए सोने से बनी जेवर ही होती है। इसलिए बाजार में पीली धातु के जेवरों की डिमांड बढ़ गई है। वाहनों की हुई एडवांस बु¨कग

दो से लेकर चार पहिया वाहनों की एडवांस बु¨कग धनतेरस और दीपावली पर खरीद के लिए शोरूम पर हो चुकी है। लोगों ने इसी दिन वाहनों की डिलेवरी लेने की बात कही है। इसके शोरूम पर मौजूद अधिकारियों ने बल्क में वाहनों की डिलेवरी की तैयारी शुरू कर दी है। आज खरीदारी का शुभ मुहूर्त

प¨डत प्रकाश जोशी ने बताया कि सोमवार धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग अपने घर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चीजें खरीदते हैं। इसके साथ ही धनतेरस के दिन ही धन्वन्तरि की पूजा भी की जाती है। इस बार धनतेरस पर खरीदारी के तीन सबसे शुभ मुहूर्त है। पहला सुबह 7:07 से 9:15 बजे तक, दूसरा दोपहर 1 से 2:30 बजे तक और तीसरा रात 5:35 से 7:30 बजे तक का। उन्होंने बताया कि धनतेरस की पूजा करते हुए सबसे पहले मिट्टी का हाथी और धन्वंतरि भगवानजी को स्थापित करें। उसके बाद चांदी या तांबे की आचमनी से जल का आचमन कर भगवान गणेश का ध्यान और पूजन करें। इसके साथ ही हाथ में अक्षत-पुष्प लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान करें।

chat bot
आपका साथी