रास्ते के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन घायल

संवाद सहयोगी, दादरी : जारचा कोतवाली क्षेत्र के ढोकलपुरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर रविवार को द

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jun 2018 06:44 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jun 2018 06:44 PM (IST)
रास्ते के विवाद में दो पक्षों में
चले लाठी-डंडे, तीन घायल
रास्ते के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन घायल

संवाद सहयोगी, दादरी : जारचा कोतवाली क्षेत्र के ढोकलपुरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में लाठी डंडे चले। इस विवाद में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने दादरी के सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर तीन-तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्र के ढोकलपकुरा गांव में राजेंद्र व धर्मेंद्र परिवार के साथ रहते हैं। एक माह पहले दोनों परिवारों में रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में एक पक्ष के लोगों को चोट भी आई थी, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला शांत करा दिया था। रविवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष के राजा,दीपक व सुभाष घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को दादरी के सामुदायिक केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करा दिया है। जारचा कोतवाली प्रभारी केके राणा ने बताया कि राजेंद्र व धर्मेंद्र के परिवार में रास्ते को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की तहरीर पर तीन-तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी