महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश

संस, गढ़मुक्तेश्वर : बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बहन के घर गई महिला के साथ गांव ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Feb 2018 07:53 PM (IST) Updated:Sat, 03 Feb 2018 07:53 PM (IST)
महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश
महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश

संस, गढ़मुक्तेश्वर : बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बहन के घर गई महिला के साथ गांव निवासी चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी को शिकायत की है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह सात दिन पूर्व बहादुरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी अपनी बहन के घर गई थी। उसका जीजा एक फरवरी को मजदूरी करने के लिए चला गया। जबकि बहन किसी कार्य से बाहर गई थी। दोपहर के समय गांव के ही रहने वाले चार युवक घर में आए और उसके जीजा के बारे में जानकारी करने लगे। जीजा के घर पर नहीं होने की जानकारी मिलने पर चारों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध किए जाने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस नहीं कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी