जन कल्याणकारी है भाजपा सरकार : चंद्रमोहन

जागरण संवाददाता, नोएडा : रविवार को भारतीय जनता पार्टी की नोएडा महानगर इकाई ने जन कल्याण सम्मेलन का आ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jun 2017 11:11 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jun 2017 11:11 PM (IST)
जन कल्याणकारी है भाजपा सरकार : चंद्रमोहन
जन कल्याणकारी है भाजपा सरकार : चंद्रमोहन

जागरण संवाददाता, नोएडा : रविवार को भारतीय जनता पार्टी की नोएडा महानगर इकाई ने जन कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया। इसका आयोजन शहीद भगत सिंह मंडल की ओर से चौधरी फार्म हाउस बरौला में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन थें। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जन कल्याणकारी सरकार है। इस सरकार में गरीबों के लिए जितना काम हुआ, उतना कभी नहीं हुआ। पूर्व की सरकारों ने महात्मा गांधी व अन्य महापुरुषों के नामों का इस्तेमाल किया, लेकिन उनके सपनों की सरकार देने में असफल रहे। वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार ने सफलतापूर्वक सौ दिन पूरे किए हैं। जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात दी है। माफिया राज खत्म किया है। किसानों के हित में काम किया है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, क्षेत्रीय संयोजक सुनील रामा, सुशील शर्मा, विनोद शर्मा, चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी व अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी