जेवर सामूहिक दुष्कर्म : तीन संदिग्धों को पहचानने से पीड़िताओं ने किया इन्कार

प्रवीण विक्रम ¨सह, ग्रेटर नोएडा जेवर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर 24 मई की रात चार महिलाओं से सामूहिक द

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jun 2017 09:24 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jun 2017 09:24 PM (IST)
जेवर सामूहिक दुष्कर्म : तीन संदिग्धों को पहचानने से पीड़िताओं ने किया इन्कार
जेवर सामूहिक दुष्कर्म : तीन संदिग्धों को पहचानने से पीड़िताओं ने किया इन्कार

प्रवीण विक्रम ¨सह, ग्रेटर नोएडा

जेवर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर 24 मई की रात चार महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, परिवार के मुखिया की हत्या व डकैती के मामले में पुलिस एक महीने बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवार ने कहा है कि वह ईद नहीं मनाएंगे और जेवर कोतवाली में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना देंगे। पीड़िताओं को पुलिस ने तीन संदिग्ध बावरियों की फोटो दिखाई। तीनों पुलिस गिरफ्त में आ गए थे। पीड़िताओं ने उन्हें पहचानने से इन्कार कर दिया। पुलिस लगातार घुमंतू गिरोह की तलाश में है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि दो गिरोह उनके निशाने पर है, जो कि घटना में संलिप्त हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि जेवर का रहने वाला एक परिवार बीते 24 मई की रात एक प्रसूता को देखने के लिए बुलंदशहर जा रहा था। जैसे ही ईको कार सवार बदमाश जेवर के सबौता गांव के समीप पहुंचा, तभी बदमाशों ने कार के सामने कील का पट्टा फेंक दिया। जिससे कार पंचर हुई और रुक गई। कार रुकते ही बदमाशों ने चार महिलाओं व तीन पुरुषों को अपने कब्जे में ले लिया था। बदमाशों ने गनप्वाइंट पर चार महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर एक महिला के पति की हत्या कर दी थी। घटना के एक महीने बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। इससे पीड़ित परिवार में आक्रोश है। परिजन सोमवार को ईद नहीं मनाएंगे और जेवर कोतवाली में धरना देंगे। पीड़ित परिजन का आरोप है कि घटना के बाद उन्हें उचित मदद नहीं मिली और आरोपी भी अब तक नहीं पकड़े गए है।

पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मेरी पीड़ित परिजन से अपील है कि वह थोड़ा सब्र करे। घटना का पर्दाफाश करने के लिए तीन टीमें लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लव कुमार, एसएसपी, गौतमबुद्ध नगर

chat bot
आपका साथी