दीपावली की रात जिले में आगजनी की हुई 13 घटनाएं

जागरण संवाददाता नोएडा जिले में दीपावली पर आग लगने की 13 घटनाएं हुई। गनीमत रही कि किसी भी घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 07:32 PM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 07:32 PM (IST)
दीपावली की रात जिले में आगजनी की हुई 13 घटनाएं
दीपावली की रात जिले में आगजनी की हुई 13 घटनाएं

जागरण संवाददाता, नोएडा : जिले में दीपावली पर आग लगने की 13 घटनाएं हुई। गनीमत रही कि किसी भी घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सिर्फ एक जगह आग लगने पर 12 दमकल वाहनों का प्रयोग किया गया। इसके अलावा अन्य सभी जगहों पर छिटपुट रूप से लगी आग को आसानी से नियंत्रित कर लिया गया। आग लगने की चार घटनाएं नोएडा में जबकि 9 घटनाएं ग्रेटर नोएडा व देहात क्षेत्र में हुई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह से रात 12 बजे तक आग लगने की 13 घटनाओं की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर टीमें भेजकर कार्रवाई की गई हैं। 20 गाड़ियां आग बुझाने में प्रयोग में लाई गई। इनमें देवला गांव के कबाड़ गोदाम में लगी आग बुझाने में 12 गाड़ियों का प्रयोग किया गया है। आग बड़ी होने के कारण इसे नियंत्रित करने में काफी समय लगा, लेकिन घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चार स्थानों पर लगी आग को स्थानीय लोगों ने खुद ही बुझा लिया। दमकल विभाग को सूचना मिलने पर दमकल वाहन पहुंचने से पहले से आग को पूरी तरह से नियंत्रित किया जा चुका था। दो मामलों में आग बुझने की सूचना पर दमकल वाहन वापस लौट गए।

----

यहां हुई आग लगने की घटना:

समय घटना स्थल

12:09 बजे देवला गांव गोदाम में

1:25 बजे सिग्मा-1 ग्रीन बेल्ट में

5:27 बजे सेक्टर-98 खाली मैदान में

6.40 बजे सेक्टर-122 बी-68 मकान में

8:31 बजे जुनपत गांव कबाड़ में

8:57 बजे सदरपुर गांव घर में

10:00 बजे कलुपुरा गांव कबाड़ में

10:03 बजे महाबाद गांव कबाड़ में

10:20 बजे तिलपता गांव कंटेनर में

10:30 बजे गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय कबाड़ में

10:40 बजे ओमेगा सीनियर सिटीजन अपार्टमेंट

10:40 बजे सिटी सेंटर के पास कबाड़

11:40 बजे एग्जाटिक सोसायटी

---- पिछले कुछ वर्षों में दीपावली पर आगजनी की घटनाएं

2017- 13

2018- 10

2019- 12

chat bot
आपका साथी