बिसाहड़ा कांड== साध्वी प्राची को गांव में जाने से रोका

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : बिसाहड़ा कांड पर सियासत अब भी जारी है। बुधवार को विश्व ¨हदू परिषद की

By Edited By: Publish:Wed, 07 Oct 2015 08:25 PM (IST) Updated:Wed, 07 Oct 2015 08:25 PM (IST)
बिसाहड़ा कांड==  साध्वी प्राची को गांव में जाने से रोका

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : बिसाहड़ा कांड पर सियासत अब भी जारी है। बुधवार को विश्व ¨हदू परिषद की नेता साध्वी प्राची बिसाहड़ा गांव पहुंचीं। हालांकि प्रशासन ने उन्हें गांव में घुसने नहीं दिया और पुलिस की निगरानी में धौलाना, हापुड़ ले जाकर छोड़ दिया।

साध्वी प्राची बुधवार की सुबह काफिले के साथ सबसे पहले दादरी की नवीन मंडी पहुंचीं। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोगों को मिलकर बिसाहड़ा गांव चलना है। इसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ साध्वी बिसाहड़ा गांव के लिए चल दीं। बिसाहड़ा गांव के गेट पर पुलिस ने साध्वी के काफिले को रोक दिया और गांव के अंदर जाने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने साध्वी को अपनी निगरानी में ले लिया और धौलाना हापुड़ की ओर लेकर चल दिए। हालांकि साध्वी ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा कि पुलिस का यह अत्याचार बिल्कुल गलत है। उन्होंने अखिलेश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ¨हदुओं के खिलाफ है, इस वजह से उन्हें गांव में नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब अन्य नेताओं को गांव के अंदर जाने से नहीं रोका गया तो उन्हें क्यों रोका जा रहा है? साध्वी ने जाते-जाते कहा कि वह एक बार फिर गांव मे आने का प्रयास करेंगी। साध्वी के जाने के बाद बिसाहड़ा गांव के आस-पास तैनात पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी