छुट्टी के दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़

जागरण संवाददाता, नोएडा: भगवान शिव के पवित्र माह सावन के पहले रविवार को छुंट्टी होने की वजह से भक्त

By Edited By: Publish:Sun, 02 Aug 2015 06:34 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2015 06:34 PM (IST)
छुट्टी के दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़

जागरण संवाददाता, नोएडा:

भगवान शिव के पवित्र माह सावन के पहले रविवार को छुंट्टी होने की वजह से भक्तगणों ने परिवार समेत जाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। सुबह और शाम को पूजन-हवन एवं आरती में भक्तों की भारी भीड़ शहर के मंदिरों में देखने को मिली। शहर के अधिकांश मंदिरों में सुबह एवं शाम को लोगों ने जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया।

भक्तों ने सुबह होते ही अपने घरों के नजदीकी मंदिरों में जाकर भगवान भोलेनाथ को दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा इत्यादि का पान कराया। सेक्टर एक स्थित लाल मंदिर, सेक्टर 19 के सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 12 के प्राचीन शिव मंदिर व सेक्टर 56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं शहर के अन्य मंदिरों में भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ नजर आई। भक्तों ने भगवान भोले से अपनी मनचाही मुराद को पूरा होने का आर्शीवाद मांगा। कहा जाता है कि सावन में भगवान भोले से की गई कोई भी प्रार्थना खाली नहीं जाती। भगवान भोले का भंडार हर वक्त भरा रहता है। उनके दर से कोई भी भक्त खाली और निराश नहीं लौटता। इस लिए महादेव को फल-फूल, दूध, मिष्ठान एवं बेलपत्र इत्यादि चढ़ाने के बाद भक्तों ने हाथ जोड़कर एवं अपना मत्था टेककर भगवान भोले से अपने समस्त दुखों को दूर करने, जीवन में आनंद होने और धन-दौलत से परिपूर्ण होने साथ ही रोगों-दोषों से मुक्त होने के लिए वरदान मांगे।

chat bot
आपका साथी