ओखला पक्षी विहार में पक्षियों की गणना शुरू

By Edited By: Publish:Sat, 11 Jan 2014 08:19 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2014 08:21 PM (IST)
ओखला पक्षी विहार में पक्षियों की गणना शुरू

संवाददाता, नोएडा: एशिया में पाए जाने वाले वाटर बर्ड्स की गणना में नोएडा का ओखला पक्षी विहार भी शामिल किया गया है। एशियन वाटर बर्ड्स सेंसस-2014 के तहत नोएडा में शनिवार से गणना शुरू की गई। इसके लिए विश्व स्तर की संस्था वेटलैंड इंटरनेशनल की साउथ एशिया इकाई की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। यह गणना 26 जनवरी तक की जाएगी। नोएडा के अलावा नजफगढ़ स्थित वेटलैंड में भी पक्षियों की गणना होगी।

शनिवार को वेटलैंड इंटरनैशनल के नीदरलैंड स्थित मुख्यालय के मैनेजर व एक्सपर्ट डॉ. तेज मुंडकोर भी आए थे। इनके अलावा संस्था के दिल्ली स्टेट कोआर्डिनेटर टीके राय व अन्य लोग मौजूद रहे। इन लोगों ने पानी में तैरने वाले पक्षियों की गणना शुरू की। इस गणना में पक्षियों के प्राकृतिक आवास के साथ पारिस्थितिकी के बारे में भी पता लगाया जाएगा। पक्षियों के प्रवास के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।

क्या है वेटलैंड इंटरनेशनल

यह विश्व मंच पर एक संस्था है। इसका मुख्यालय नीदरलैंड में है। विश्व के सभी महाद्वीपों में वेटलैंड के विकास और वहां आने वाली पक्षियों का आंकलन किया जाता है। विश्व में इसके 18 कार्यालय हैं। एशिया महाद्वीप के दक्षिणी इलाके में ज्यादा दिलचस्पी रहती है। वेटलैंड इंटरनेशनल का साउथ एशिया इकाई का मुख्यालय दिल्ली में है।

प्रत्येक साल की जाती है गणना

इस संस्था की तरफ से वेटलैंड में वाटर ब‌र्ड्स की गणना प्रत्येक वर्ष की जाती है। गणना के बाद यह रिपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय से होकर मुख्य संस्था तक पहुंचती है। प्रत्येक 5 साल पर सभी आंकड़ों का विश्लेषण किया जाता है। अगर कोई प्रजाति में कमी पाई जाती है, तब उस पर विशेष नजर रखने की अपील की जाती है। ओखला पक्षी विहार की बात करें तब पिछले साल पक्षियों की संख्या में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी