छत की कड़ी गिरने से महिला घायल..बाल-बाल बचा बालक

कस्बे में छत की कड़ी गिरने से महिला घायल हो गई जबकि डेढ़ वर्षीय बच्चा बाल बाल बच गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 07:11 PM (IST)
छत की कड़ी गिरने से महिला घायल..बाल-बाल बचा बालक
छत की कड़ी गिरने से महिला घायल..बाल-बाल बचा बालक

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मोरना में कस्बे में छत की कड़ी गिरने से महिला घायल हो गई, जबकि डेढ़ वर्षीय बच्चा बाल बाल बचा।

भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा मोरना में राजू सोमवार को घर से बाहर गया हुआ था। उनकी पत्नी गुड़िया कमरे के अंदर डेढ़ वर्षीय बेटे मोहम्मद साद को स्तनपान करा रही थी कि अचानक छत में तेज आवाज हुई। जिसके बाद गुड़िया ने छत की कड़ियों को गिरते देखा तो बच्चे को अपने नीचे कर लिया। ऐसे में कडि़यां महिला के ऊपर गिर गई। जोर के धमाके की आवाज सुनकर देवरानी सानिया ने शोर मचाया। आसपड़ोस के नीरज कुमार, मीना, राजू, नवाब आदि आए गए और महिला को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकाला, बच्चे के खरोंच तक न आई। लहूलुहान और बेहोश महिला को प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। प्रधान गुलशन, शहजाद अंसारी, मन्नवर जैदी, नसीम अहमद आदि ग्रामीणों ने मजदूर राजू को एसडीएम जानसठ से पक्का मकान बनवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी