महिला आयोग की सदस्य ने सुना पीड़िताओं का दर्द

राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने गुरुवार को महिला उत्पीड़न के मामले की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी शिकायत अधिकारियों से जरूर करें। इस दौरान 15 महिलाओं ने अपनी पीड़ा सुनाई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों को गंभीरता से लें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jan 2020 11:50 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jan 2020 11:50 PM (IST)
महिला आयोग की सदस्य ने सुना पीड़िताओं का दर्द
महिला आयोग की सदस्य ने सुना पीड़िताओं का दर्द

जेएनएन, मुजफ्फरनगर : राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने गुरुवार को महिला उत्पीड़न के मामले की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी शिकायत अधिकारियों से जरूर करें। इस दौरान 15 महिलाओं ने अपनी पीड़ा सुनाई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों को गंभीरता से लें।

गुरुवार को मुजफ्फरनगर कलक्ट्रेट सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने महिला उत्पीड़न के मामलों में सुनवाई की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी न होने के चलते कई प्रकरण सुलझ नहीं पाते। महिलाओं के अधिकारों के लिए अधिकारी अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराए जाने की जरूरत है। महिला की शिकायत को अफसर प्रमुख से लें और तेजी से सुनवाई कर पीड़िता को इंसाफ दिलाने का कार्य करें। दहेज उत्पीड़न, पति-पत्नी के बीच विवाद के प्रकरणों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहले समझौते के प्रयास करें, यदि ऐसा नहीं होता है पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाए। 15 महिलाओं ने आयोग सदस्य के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिसमें से अधिकांश दहेज उत्पीड़न की रहीं। इस दौरान सीओ नई मंडी कुलदीप, एसडीएम दीपक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफकीन, समाजसेवी बीना शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी