प्रेम प्रसंग के चलते गई थी घटायन की महिला

जानसठ के घटायन गांव से लापता हुई महिला चार दिन बाद मेरठ से बरामद हो गई है। पुलिस के अनुसार महिला प्रेम प्रसंग के चलते गांव से फरार हो गई थी। वहीं महिला के स्वजन उसकी हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाते हुए तीन दिन से कोतवाली में ही जमे हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 09:26 PM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 09:26 PM (IST)
प्रेम प्रसंग के चलते गई थी घटायन की महिला
प्रेम प्रसंग के चलते गई थी घटायन की महिला

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जानसठ के घटायन गांव से लापता हुई महिला चार दिन बाद मेरठ से बरामद हो गई है। पुलिस के अनुसार महिला प्रेम प्रसंग के चलते गांव से फरार हो गई थी। वहीं महिला के स्वजन उसकी हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाते हुए तीन दिन से कोतवाली में ही जमे हुए हैं।

दक्षिणी घटायन से लापता हुई महिला को पुलिस ने मेरठ से बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला प्रेम प्रसंग के चलते गांव से फरार हो गई थी। महिला के फरार होने के बाद से उसके स्वजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। बुधवार दोपहर महिला के स्वजन व ससुरालीजनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। ससुरालीजनों का आरोप था कि महिला प्रेम प्रसंग के चलते फरार हुई है जबकि उसके स्वजन ने उसके पति समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके चलते तीन दिन से पुलिस ने महिला के पति समेत दो को हिरासत में ले रखा था। बुधवार शाम को महिला के बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

एसएसआइ बीरबल ने बताया कि महिला बरामद हो गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर की पत्नी लापता

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कला गांव से विवाहिता लापता हो गई। बुधवार को विवाहिता के मायके पक्ष और ससुराल वालों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। सिकंदरपुर कला निवासी कपिल सीआइएसएफ में इंस्पेक्टर हैं, जो मुंबई में तैनात हैं। मंगलवार शाम को कपिल की पत्नी कहीं चली गई। विवाहिता के ससुर नरेश ने थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी