आस्था और उल्लास से मनाई मकर संक्रांति

सुख समृद्धि संपन्नता का प्रतीक मकर संक्रांति का त्योहार गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने जमकर दान किया। मंदिरों के साथ ही जगह-जगह खिचड़ी मूंगफली व रेवड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 11:36 PM (IST)
आस्था और उल्लास से मनाई मकर संक्रांति
आस्था और उल्लास से मनाई मकर संक्रांति

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। सुख समृद्धि, संपन्नता का प्रतीक मकर संक्रांति का त्योहार गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने जमकर दान किया। मंदिरों के साथ ही जगह-जगह खिचड़ी, मूंगफली व रेवड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने जमगकर दान किया। पूजा अर्चना पश्चात मंदिरों में भजन कीर्तन के आयोजन हुए और ठाकुरजी को खिचड़ी का भोग लगाया गया। गुरुवार को लोगों ने सुबह उठकर स्नान आदि के बाद पूजा अर्चना की। सामाजिक, समाजसेवी, धार्मिक, व्यापारिक, राजनीतिक संगठनों के लोगों ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, कंबल, राशन, रुपये आदि का वितरण किया। शहर के ज्यादातर मंदिरों व हर मुहल्ले में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने जमकर प्रसाद ग्रहण किया। श्री श्यामा श्याम मंदिर गांधीनगर में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। मंगल आरती हुई। ठाकुर जी को खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। अनिल बंसल मुख्य यजमान रहे। महंत पं. हंसराज भारद्वाज, डा. सुभाष छोछलान, सचिन गोयल, अशोक धीमान, मिटू ठाकुर आदि का सहयोग रहा। समाजसेवी मनीष चौधरी ने भोपा पुल के निकट अपने दफ्तर पर जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। सभासद विकल्प जैन, सरदार जल सिंह, सभासद विपुल भटनागर, विशाल गर्ग, प्रियाशु जैन, उदय वैलफैयर सोसायटी के अध्यक्ष निधिशराज गर्ग ने पूजन कर भोग लगाया और खिचड़ी, मूंगफली, रेवड़ी प्रसाद वितरित किया। अतुल गर्ग, सलीम, सुरेंद्र मित्तल, युद्धवीर सिंह, रविश अंसारी, पं. शेखर जोशी, मनोज पाटिल, हरीश पालीवाल, अनुरुप सिघल, संजय विश्वकर्मा, कुणाल चौधरी आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय हिदू शक्ति संगठन ने मकर संक्रांति पर तुलसी पार्क में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा व सरिता शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी ने भगवान सूर्यदेव से सुख समृद्धि की कामना की। मनोज शर्मा, प्रवीण जैन, सोनू माहेश्वरी, संजय गोस्वामी, सीमा ठाकुर, राजकुमार गर्ग, प्रमोद वर्मा, विपिन शर्मा, संजीव मलिक, अनिरुद्ध शर्मा, संदीप राजपूत, निशांत शर्मा, नवीन पुंडीर आदि का सहयोग रहा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने भगत सिंह रो घास मंडी चौराहे पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, सरदार बलविदर सिंह, पवन वर्मा, तरुण मित्तल, अनिल सिघल, शिव कुमार सिघल, अभिलक्ष मित्तल, आयुष मित्तल, वाकुल चौधरी आदि उपस्थित रहे। ग्रेन चंबर पब्लिक स्कूल में लोहड़ी व मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। प्रधानाध्यापिका ममता चौहान ने लोहड़ी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। खिचड़ी प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

chat bot
आपका साथी