बच्चों के संस्कारवान होने से बदलेगा समाज

राठी खाप के थांबेदारों की खतौली के खानपुर गांव में हुई पंचायत में एकजुटता और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें और उन्हें अच्छे संस्कार सिखाएं। घर के संस्कारों से ही समाज बदलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:47 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:47 PM (IST)
बच्चों के संस्कारवान होने से बदलेगा समाज
बच्चों के संस्कारवान होने से बदलेगा समाज

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। राठी खाप के थांबेदारों की खतौली के खानपुर गांव में हुई पंचायत में एकजुटता और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें और उन्हें अच्छे संस्कार सिखाएं। घर के संस्कारों से ही समाज बदलेगा।

पंचायत में समाज के लोगों ने थांबेदार राठी खाप चौधरी कृष्णपाल राठी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। थांबेदार धीर सिंह, प्रमोद राठी, बाबूराम, सुरेंद्र, गुलबीर राठी व विन्नू राठी ने कहा कि एकजुटता से खाप मजबूत होगी। समाज को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को बेहतर शिक्षा देना और उन्हें संस्कारवान बनाना आवश्यक है। फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाएं। बच्चों को नशे से दूर रखें। तकनीकी शिक्षा और खेलों पर ध्यान दें। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करें। अध्यक्षता रणवीर सिंह ने की। संचालन राजेंद्र सिंह ने किया। पंचायत में भरतवीर, प्रशांत राठी, विजय कुमार, सुंदरपाल प्रधान व इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। नर्सिग के छात्रों ने लगाया मनमानी शुल्क लेने का आरोप

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भोपा में नर्सिग के छात्रों ने कालेज पर मनमाना शुल्क वसूलने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने डीएम से जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

मीरापुर-बिजनौर मार्ग स्थित कालेज में नर्सिग का कोर्स कर रहे तनु, भारती, हिमांशी, परिधि, काजल, आयुषी, गौरव, प्राची, गौतम, इशरत, अमन, राहुल, अंचल व पल्लवी आदि विद्यार्थी बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल के भोपा स्थित आवास पर पहुंचे और ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि कालेज प्रबंधन उनसे मनमाना शुल्क वसूल रहा है। प्रवेश के समय अतिरिक्त शुल्क की जानकारी नहीं दी गई थी।

chat bot
आपका साथी