पाक के खिलाफ पानी हमारा सबसे बड़ा हथियार: कादियान

मुजफ्फरनगर रक्षा विशेषज्ञ सेवानिवृत ले. जनरल राज कादियान ने कहा कि भारत के पास पाकिस्तान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Mar 2019 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 10 Mar 2019 11:23 PM (IST)
पाक के खिलाफ पानी हमारा सबसे बड़ा हथियार: कादियान
पाक के खिलाफ पानी हमारा सबसे बड़ा हथियार: कादियान

मुजफ्फरनगर : रक्षा विशेषज्ञ सेवानिवृत ले. जनरल राज कादियान ने कहा कि भारत के पास पाकिस्तान के खिलाफ पानी सबसे बड़ा हथियार है। यदि भारत एक सीजन बाढ़ का पानी पाक में छोड़ दे या सूखे में पानी बंद कर दे तो पाक घुटनों में आ जाएगा।

रविवार को श्रीराम कालेज में पत्रकारों से बातचीत में कादियान ने कहा कि भारत के दो प्रतिद्वंद्वी चीन व पाक हैं। चीन से भारत को खतरा नहीं, पर पाक से रिश्तों में खिंचाव के साथ अस्थिरता भी है। रोजाना एलओसी पर फायरिग होती है। यहां भारतीय मीडिया नुकसान दिखा देती है, जबकि पाक मीडिया को वहां पहुंचने नहीं दिया जाता, इसलिए उनके नुकसान का पता नहीं लगता। 1971 में पाक ने ईद पर सीज फायर मांगा था, पर यह नाम का है। गत वर्ष पाक ने 2,948 बार सीज फायर का उल्लंघन किया। हमारे सैनिकों, निवासियों को मारा, बर्बरता की, पर हमारी पॉलिसी रिटेलिएट करने की है। भारत ने 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक कर संकेत दिया था हम देश में घुसकर कार्रवाई कर सकते हैं।

अभिनंदन मसले पर भारत पाक के दबाव नहीं आया

कादियान ने कहा कि पाक अभिनंदन को छोड़ने को लेकर भारत को ब्लेकमेल करना चाहता था, लेकिन भारत दबाव में नहीं आया। मजबूरन अभिनंदन को छोड़ना पड़ा। भारत ने विदेशी कूटनीति में बहुत कामयाबी हासिल की। इनसेट

सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

26 फरवरी की सर्जिकल स्ट्राइक में आतंकवादी 20 मरे या 200, यह मुद्दा नहीं। हमारा उद्देश्य पाक सेना के नापाक इरादों को चोट पहुचाना था। उम्मीद है कि पाक ने इससे सबक लिया होगा। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर राजनीति के सवाल पर कादियान ने कहा कि इसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 1971 की जंग में ढाका में एयरपोर्ट नाकाम किया गया था, तब किसी ने सबूत नहीं मांगे।

chat bot
आपका साथी