कृषि विधेयक के विरोध में रालोद का प्रदर्शन

कृषि विधेयक के विरोध में रालोद ने सरकुलर रोड से कलक्ट्रेट तक जोरदार प्रदर्शन किया। जुलूस निकालने पर महावीर चौक पर पुलिस से कार्यकर्ताओं को नोकझोंक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:53 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:10 AM (IST)
कृषि विधेयक के विरोध में रालोद का प्रदर्शन
कृषि विधेयक के विरोध में रालोद का प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कृषि विधेयक के विरोध में रालोद ने सरकुलर रोड से कलक्ट्रेट तक जोरदार प्रदर्शन किया। जुलूस निकालने पर महावीर चौक पर पुलिस से कार्यकर्ताओं को नोकझोंक हुई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार कृषि विधेयक के माध्यम से किसानों को बर्बाद करना चाहती है।

गुरुवार को सर्कुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां से जुलूस के रूप में कृषि विधेयक वापस लो और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर बढ़े। महावीर चौक पर सीओ सिटी राजेश कुमार द्विवेदी और सिविल लाइन थाना प्रभारी डीके त्यागी ने पुलिस फोर्स के साथ जुलूस को रोकने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने यहीं पर ज्ञापन देने की बात कही, जिस पर कार्यकर्ता नहीं माने और कलक्ट्रेट की ओर बढ़ गए। प्रकाश चौक पर थाना प्रभारी कार्यकर्ताओं से मास्क लगाने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने मास्क लगाया और कलक्ट्रेट में घुस गए। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि सरकार किसानों के दमन पर अमादा है। कृषि विधेयक से मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी। आरोप लगाया कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य व्यवस्था को खत्म करना चाहती है। इन विधेयकों के बाद खेती में प्राइवेट कंपनी का हस्तक्षेप बढ़ जाएगा। जिसके बाद किसान की फसल औने पौने दामों पर खरीदी जाएंगी। किसान पहले से ही परेशानी से जूझ रहा है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह को रालोद पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया। इस दौरान पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, सुधीर भारतीय, संजय राठी, विदित मलिक, दीपक निर्वाल, रोहित, हाजी राजू आढ़ती, ब्रह्म सिंह बालियान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी