जयंत का किया स्वागत, सभा आज

मुजफ्फरनगर: रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार रात को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Jul 2018 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 26 Jul 2018 11:23 PM (IST)
जयंत का किया स्वागत, सभा आज
जयंत का किया स्वागत, सभा आज

मुजफ्फरनगर: रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार रात को शहर में पहुंचने पर स्वागत किया। शुक्रवार को किसान इंटर कॉलेज नंगला मंदौड़ और शाहपुर क्षेत्र के जौला में उनकी सभाएं हैं। जयंत चौधरी पदाधिकारियों के साथ रात्रि में ही दिवंगत पूर्व सभासद वीरेंद्र मुन्ना के आवास पर पहुंचे। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। ग्रामीण क्षेत्र की बिजली दरों में भारी भरकम वृद्धि कर किसानों और मजदूरों की कमर तोड़ दी गई। भाजपा सरकार के खिलाफ विभिन्न दलों के साथ जनता लामबंद हो रही है। बकाया गन्ने का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। रालोद प्रमुख अजित ¨सह के चुनाव नहीं लड़ने को लेकर चल रहे बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। वे यहां समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देने आए हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री योगराज ¨सह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पश्चिमी उप्र के प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, सुधीर भारतीय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी