रालोद नेता ब्रजपाल की डेंगू से मौत

रालोद नेता चौधरी ब्रजपाल ¨सह (75) की बीते गुरुवार की रात अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 11:09 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 11:09 PM (IST)
रालोद नेता ब्रजपाल की डेंगू से मौत
रालोद नेता ब्रजपाल की डेंगू से मौत

मोरना (मुजफ्फरनगर) : भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी कस्बा अंतर्गत नेहरू चौक मोहल्ला निवासी रालोद नेता चौधरी ब्रजपाल ¨सह (75) की बीते गुरुवार की रात अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। उन्हें बीते सप्ताह डेंगू बुखार के चलते मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से दिल्ली भेजा गया था। परिजन शुक्रवार सवेरे शव भोकरहेड़ी ले आए। रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने पार्टी ध्वज से दिवंगत नेता का सम्मान किया। रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ के पश्चिम यूपी के अध्यक्ष कृष्णपाल ¨सह, जिला सचिव मनोज राठी, ब्रजवीर ¨सह, भाकियू नगर अध्यक्ष उदयवीर ¨सह, उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, बाबा ओमबीर ¨सह, पूर्व चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र ¨सह, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा, रामबीर ¨सह, राजीव कुमार, काजी मोहम्मद आकिल व सतीश कुमार ने शोक प्रकट किया है। बृजपाल ¨सह के परिवार में पुत्र सतेंद्र कुमार और पौत्र सागर व शेखर हैं।

chat bot
आपका साथी