प्रियंका वाड्रा ने बेटे के जन्म पर नूरा की पत्नी को दी बधाई

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर हुए उपद्रव में मारे गए खालापार निवासी नूर मोहम्मद उर्फ नूरा की पत्नी शन्नो ने रविवार देर शाम बेटे को जन्म दिया। इस सूचना पर कांग्रेस महासचिव व प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने फोन पर मां व नवजात का हाल जाना और बधाई दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Mar 2020 11:44 PM (IST) Updated:Mon, 16 Mar 2020 11:44 PM (IST)
प्रियंका वाड्रा ने बेटे के जन्म पर नूरा की पत्नी को दी बधाई
प्रियंका वाड्रा ने बेटे के जन्म पर नूरा की पत्नी को दी बधाई

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर हुए उपद्रव में मारे गए खालापार निवासी नूर मोहम्मद उर्फ नूरा की पत्नी शन्नो ने रविवार देर शाम बेटे को जन्म दिया। इस सूचना पर कांग्रेस महासचिव व प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने फोन पर मां व नवजात का हाल जाना और बधाई दी। उन्होंने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिसा के बाद से ही हाईकमान के निर्देश पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता महिला का ध्यान रखते आ रहे थे। उन्होंने ही महिला को डिलीवरी के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया।

20 दिसंबर को जनपद में हुए उपद्रव के दौरान खालापार निवासी नूर मोहम्मद की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रियंका वाड्रा हिसा में मारे गए लोगों के घर पहुंची थीं। वे नूर मोहम्मद के घर भी आई थीं और उसकी पत्नी शन्नो से अकेले में करीब 20 मिनट तक बात की थी। प्रियंका के वापस जाने के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद रऊफ व गुफरान काजमी सहित अन्य पदाधिकारियों को शन्नो का खयाल रखने के निर्देश दिए थे। रविवार देर शाम पदाधिकारियों ने शन्नो को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी सूचना पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रियंका वाड्रा को दी। उन्होंने स्वयं शन्नो से बात कर हाल जाना और आगे भी मदद का भरोसा दिया।

chat bot
आपका साथी