कोरोना से एक मौत, 26 पॉजिटिव

अनलॉक-2 में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को आई सैंपल रिपोर्ट में 26 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है जिसमें एक मृतक भी शामिल है। इसके अलावा बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ जिला जेल के बंदियों में कोरोना निकला है जिसने दोनों विभागों के अधिकारियों की नींद उड़ा दी। चार मरीज ठीक होकर घर भेजे गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 11:47 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:08 AM (IST)
कोरोना से एक मौत, 26 पॉजिटिव
कोरोना से एक मौत, 26 पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। अनलॉक-2 में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को आई सैंपल रिपोर्ट में 26 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिसमें एक मृतक भी शामिल है। इसके अलावा बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ जिला जेल के बंदियों में कोरोना निकला है, जिसने दोनों विभागों के अधिकारियों की नींद उड़ा दी। चार मरीज ठीक होकर घर भेजे गए हैं।

कोरोना मरीज मिलने के बाद उनके संपर्क वाले लोगों तथा अन्य स्थानों पर चल रही सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्रतिदिन सीएमओ के पास पहुंच रही है। दो दिनों से अधिक पॉजिटिव मरीज सामने आने के कारण चिता भी बढ़ रही है। सोमवार को 265 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें 24 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीं दो अन्य मरीज निजी लैब में पॉजिटिव मिले हैं। कुल 26 पॉजिटिव मरीजों में नवाबगंज निवासी व्यक्ति की पहले ही मेरठ मेडिकल कॉलेज में मौत हो चुकी है। मौत के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा एक मीरापुर का लोहा व्यापारी पॉजिटिव हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि शेष नौ पॉजिटिव मरीज टाउन हाल बिजली घर के कर्मचारी हैं। वहीं नौ पॉजिटिव मरीज जिला जेल में बंद चल रहे बंदी हैं। बड़ी संख्या में बंदियों के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इसके अलावा एक एसबीआइ कॉलोनी, दो सिविल लाइन, एक रसूलपुर दभेड़ी, एक लोहा मंडी व एक साकेत कॉलोनी निवासी व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी पॅाजिटिव मरीजों को उनके घर व जेल से उठाकर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने की तैयारी में लग गई है।

चार मरीज हुए ठीक

सोमवार को चार मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज से रिलीव कर घर भेजा गया है।

इन्होंने कहा

सोमवार को 26 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एक मरीज की दो दिन पहले ही मौत हो गई थी। वह अन्य बीमारियों के चलते मेरठ मेडिकल में भर्ती था। चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। सभी पॉजिटिव मरीजों का आइसोलेट किया जा रहा है।

- आलोक कुमार, एडीएम, वित्त एवं राजस्व

chat bot
आपका साथी