एशियन गेस्म में शू¨टग का लोहा मनवाएगा अमित

बिटावदा के शूटर अमित का एशियाड में चयन। दिल्ली से मंगलवार सुबह जकार्ता होगा रवाना।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Aug 2018 11:33 PM (IST) Updated:Mon, 13 Aug 2018 11:33 PM (IST)
एशियन गेस्म में शू¨टग का लोहा मनवाएगा अमित
एशियन गेस्म में शू¨टग का लोहा मनवाएगा अमित

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) : एशियन गेम्स में जनपद के शूटर अमित का चयन हुआ है। होनहार शूटर विदेशी धरती पर निशानेबाजी का लोहा मनवाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी के साथ गोल्ड जीतने की उम्मीद जताई है। उसके चयन पर गांव में जश्न का माहौल है। माता-पिता ने उसके लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा है।

बुढ़ाना के बिटावदा गांव निवासी इंद्रपाल किसान हैं, जबकि मां ओमकारी देवी गृहिणी हैं। दंपती के दोनों ही पुत्रों अमित और विपिन ने शू¨टग में नाम रोशन किया है। दोनों भाई आर्मी में हवलदार है। सोमवार देर शाम को अमित के चयन की खबर गांव में पहुंची तो खुशी की लहर दौड़ गई। अमित कुमार मंगलवार को जकार्ता के लिए रवाना होगा।

अमित ने जीते हैं कई पदक

अमित कुमार ने वर्ष 2006 में निशानेबाजी में प्रदेश स्तर पर कई खिताब जीतने के बाद राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलना शुरू किया। अमित के खाते में 4 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। 11वीं एशियन शू¨टग चैंपियनशिप में उसने कांस्य पदक जीता था। इस वर्ष के राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी पदक जीता है। एशियन गेम्स में अमित बिग बोर 300 मीटर स्टैंडर्ड राइफल स्पर्धा के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

chat bot
आपका साथी