तय समय में जलाभिषेक को दौड़ रहे शिवभक्त

भगवान आशुतोष के जलाभिषेक को लेकर पैदल जाने वाले शिवभक्तों के आगे निकल जाने के बाद अब सभी जगहों पर डाक कांवड़ों का कब्जा हो गया है। गंगा जल लेकर दौड़ते भोलें हर कीमत पर तय समय के भीतर अपने शिवालय पर पहुंचने के लिए जी जान से जुटे हैं। व्यवस्था बनाने को पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jul 2019 11:20 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jul 2019 11:20 PM (IST)
तय समय में जलाभिषेक को दौड़ रहे शिवभक्त
तय समय में जलाभिषेक को दौड़ रहे शिवभक्त

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। गंगाजल लेकर दौड़ते भोले हर कीमत पर तय समय के भीतर अपने शिवालय पर पहुंचने के लिए जी जान से जुटे हैं। व्यवस्था बनाने को पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

पिछले 24 घंटे से बाईपास पर डाक कांवड़ यात्रियों का कब्जा है। दुपहिया वाहन से लेकर बड़े ट्रकों में सवार कांवड़ियों की ट्रॉली बैग में रखे गंगाजल लेकर सरपट दौड़ रही हैं। 72, 48, 24,18 घंटे शिवालयों तक पहुंचने के तय किए गए हैं। तय समय में पहुंचने के लिए डाक कांवड़िया हर बाधा तोड़कर गंतव्य की ओर भाग रहे हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी