शनिदेव का किया पंचामृत अभिषेक

नए साल की प्रथम शनैश्चरी अमावस्या पर भगवान शनिदेव के मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर शनिदेव का पंचामृत अभिषेक किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 10:48 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 10:48 PM (IST)
शनिदेव का किया पंचामृत अभिषेक
शनिदेव का किया पंचामृत अभिषेक

मुजफ्फरनगर : नए साल की प्रथम शनैश्चरी अमावस्या पर भगवान शनिदेव के मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर शनिदेव का पंचामृत अभिषेक किया।

चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ श्रीशनिधाम मंदिर में नववर्ष की प्रथम शनैश्चरी अमावस्या पर सुबह मानव कल्याण परिषद के संयोजक प्रेमप्रकाश अरोरा की टीम ने सुंदरकांड महायज्ञ किया। मुख्य यजमान पंकज रहे। यजमानों ने पंचामृत अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने कष्ट निवारण के लिए शनिदेव का दूध, दही, घी, शहद, बूरा, नील व तेल से अभिषेक किया। दोपहर 12 बजे महाआरती हुई और भगवान को छप्पन भोग लगाकर भंडारा आयोजित किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना करने वालों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने घर में सुख-शांति व समृद्धि की कामना के लिए भगवान शनिदेव को धागे बांधे। संपूर्ण पूजन कार्य पं. केशवानंद पंत व पं. संतोष मिश्रा ने किया। ललित मोहन शर्मा, नरेंद्र पंवार, मुकेश चौहान, शरद कपूर, अशोक ढींगरा, अमित, सतीश, आशीष, अनिल, सूर्या व रवि आदि का व्यवस्था बनाने में सहयोग रहा। शनिदेव मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु

संवाद सूत्र, बुढ़ाना : कस्बे के योगपुरा रोड पर स्थित शनिदेव मंदिर पर सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को श्रद्धालुओं ने घर पर हलवा, चना व खिचड़ी आदि का प्रसाद तैयार कर मंदिर में वितरण किया। पंडित दीप प्रकाश ने बताया कि भविष्य पुराण के अनुसार शनिदेव को शनि अमावस्या बहुत प्रिय है। यह दिन संकट के निदान के लिए बहुत शुभ माना गया है।

chat bot
आपका साथी