शहर हुआ केसरिया, आस्था ने आकाश छुआ

रिमझिम बारिश में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवड़िए। हाइवे व शहर के बीच से निकलीं हजारों आकर्षक झाकियां।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Aug 2018 12:05 AM (IST) Updated:Tue, 07 Aug 2018 12:05 AM (IST)
शहर हुआ केसरिया, आस्था ने आकाश छुआ
शहर हुआ केसरिया, आस्था ने आकाश छुआ

मुजफ्फरनगर : आस्था का समुद्र कांवड़ यात्रा से शहर केसरिया रंग से रंगा हुआ है। कांवड़ियों के साथ श्रद्धालु भी भगवान शिव की भक्ति से सरोबार हैं। रिमझिम बारिश के बीच भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ लाखों कांवड़िए हाइवे और शहर से होकर गुजरे। कांवड़ की झांकियां देखने को बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा शिव चौक पर पहुंचे और शिवभक्तों के साथ फोटो ¨खचवाए।

कांवड़ मार्ग भगवा रंग में पट गया है। हरिद्वार से शिवभक्ति की अविरल धारा बह रही है। सोमवार को भी बड़ी संख्या में कांवड़िए जनपद से होकर गुजरे। रामपुर तिराहा से बड़ी संख्या में कांवड़ झांकियों ने शहर में प्रवेश किया। शिवभक्त बम-बम बोल बम, हर-हर महादेव, भोले आए तेरे द्वार, माता-माता की जय, डीजे बजवा दिए योगी ने आदि गीतों पर नृत्य करते शिवभक्त मेरठ-रुड़की रोड से होकर गुजरे। मौसम भी कांवड़ यात्रा के अनुकूल रहा। रविवार रात से सोमवार दोपहर तक रिमझिम बारिश होती रही, जिससे शिवभक्तों का सफर सुहाना हो गया। रामपुर तिराहा, शिव चौक, वहलना चौक, हाईवे पर कांवड़ियों का स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रा में शिव के अलावा हनुमान, भगवान राम, कृष्ण, पार्वती व नंदी की झाकियों की धूम मची है।

chat bot
आपका साथी