पिता ने की सीबीआइ की जांच की मांग

पुरकाजी : रजत हत्याकांड में पुलिस को कामयाबी न मिलने पर परिजन बिफर पड़े हैं। मां सुबह प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 11:03 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 11:03 PM (IST)
पिता ने की सीबीआइ की जांच की मांग
पिता ने की सीबीआइ की जांच की मांग

पुरकाजी : रजत हत्याकांड में पुलिस को कामयाबी न मिलने पर परिजन बिफर पड़े हैं। मां सुबह पति और बच्चों के साथ थाने पहुंची और कार्रवाई न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। कोतवाल के समझाने पर लौट गई। मृतक की मां ने थाने के दारोगा पर दु‌र्व्यवहार का आरोप लगाया है। पिता ने मामले की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने हिरासत में लिए छात्र-छात्राओं को छोड़ दिया है।

मांडला निवासी अनुसूचित जाति के छात्र रजत की हत्या का राजफाश पुलिस 11 दिन बाद भी नहीं कर पाई है। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम के फेल हो जाने पर गुरुवार को मृतक की मां सरिता देवी, पति टीटू, बच्चों व ग्रामीणों के साथ सुबह थाने पहुंची और कोतवाल से कहा कि जब तक केस नहीं खुलेगा, वह यहां से नहीं जाएगी। दो दिन से हिरासत में रखे गए छात्र-छात्राओं को छोड़ने पर भी रोष प्रकट किया। पुलिस पर सही पूछताछ न करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस के ढुलमुल रवैये के चलते बेटे के हत्यारे अभी तक खुले घूम रहे हैं। दोपहर तक परिवार ग्रामीणों संग थाने में ही बैठा रहा। मृतक के पिता ने मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है। दोपहर बाद कोतवाल विजय ¨सह के समझाने पर मां परिजनों संग लौट आई। मां सरिता देवी ने थाने के दारोगा पर दु‌र्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बेटे की हत्या का राज नहीं खुला तो थाने में धरना-प्रदर्शन कर आत्मदाह करेगी। इन्होंने कहा..

घटना को लेकर कुछ जानकारियां मृतक की मां को दी गई हैं, जिनसे वह संतुष्ट होकर वापस चली गई है। पुलिस घटना के राजफाश के नजदीक है।

- विजय ¨सह, प्रभारी निरीक्षक, पुरकाजी

chat bot
आपका साथी