वेब सीरिज में गायकी का हुनर दिखाएंगी फरमानी नाज

गुरबत में गायिका बनी फरमानी नाज के दरवाजे पर फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों का जमावड़ा लगने लगा है। मंगलवार को दिल्ली मुंबई व मेरठ के अनेक कलाकारों निर्माता-निर्देशक फरमानी के मोहम्मदपुर लोहड्डा गांव पहुंचे। उन्होंने फरमानी की आवाज को ध्यान से सुना और रिकार्ड किया। मुंबई के एक निर्माण हाउस ने वेब सीरिज में गीतों के लिए फरमानी नाज का चयन किया। इसके लिए उसे अनुबंध की राशि भी दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Dec 2020 11:43 PM (IST) Updated:Tue, 15 Dec 2020 11:43 PM (IST)
वेब सीरिज में गायकी का हुनर दिखाएंगी फरमानी नाज
वेब सीरिज में गायकी का हुनर दिखाएंगी फरमानी नाज

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। गुरबत में गायिका बनी फरमानी नाज के दरवाजे पर फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों का जमावड़ा लगने लगा है। मंगलवार को दिल्ली, मुंबई व मेरठ के अनेक कलाकारों, निर्माता-निर्देशक फरमानी के मोहम्मदपुर लोहड्डा गांव पहुंचे। उन्होंने फरमानी की आवाज को ध्यान से सुना और रिकार्ड किया। मुंबई के एक निर्माण हाउस ने वेब सीरिज में गीतों के लिए फरमानी नाज का चयन किया। इसके लिए उसे अनुबंध की राशि भी दी गई है।

मोहम्मदपुर लोहड्डा गांव में मंगलवार को मेरठ के रहने वाले गायक समीर खान, अनिल शर्मा, दिल्ली के मिमिक्री कलाकार फिरोज सिद्दीकी फरमानी नाज व उनके भाई फरमान से मिलने पहुंचे। सभी कलाकारों ने दोनों भाई-बहन की आवाज रिकार्ड की। यह सभी उन्हें उज्ज्वल भविष्य की कामना देकर लौट गए। शाम को मुंबई के इनफिनिटी प्रोडक्शन हाउस की टीम फरमानी के घर आई। यह प्रोडक्शन हाउस 'दो गज कफन' वेब सीरिज तैयार कर रही है। इसमें बागपत जिले के पलड़ा गांव निवासी फरमान खान निर्देशक व अभिनेता की भूमिका निभा रहे हैं। आजम काजी निर्माता, कास्टिग डायरेक्टर मिथुन चौहान, कोरियोग्राफर आफताब खान, मुकेश चौहान, प्रोडक्शन स्वामी शालू, अभिनेता आशीष पाठक ने फरमानी व उनके बीमार पुत्र की जानकारी ली। इस दौरान इनफिनिटी प्रोडक्शन हाउस ने वेब सीरिज के गीतों के लिए फरमानी का चयन किया है। निर्माता फरमान खान ने बताया कि फरमानी को अनुबंध राशि दे दी गई है। भविष्य में फरमानी के लिए प्रोडक्शन हाउस उन्हें अपने गायक के रूप में साथ रखने पर विचार करेगा।

इंसानियत के दफन की कहानी..गाएंगी

फरमानी नाज वेब सीरिज में इंसानियत के दफन की कहानी..सुनो, हम सुनाएं कफन की कहानी गीत पर अपनी आवाज देंगी। पांच दिन दिन बाद दिल्ली में इस गीत को रिकार्ड किया जाएगा, जिसके लिए प्रोडक्शन हाउस उसे अपने साथ लेकर जाएगा।

दैनिक जागरण को सराहा

फरमानी नाज, उनके भाई फरमान, उनके स्वजन तथा आशू बच्चन यू-टयूब चैनल के स्वामी राहुल कुमार, ढोलक वादक भूरे ने दैनिक जागरण को सराहा है। फरमानी नाज ने कहा कि राहुल कुमार ने उनकी वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड कर प्रसिद्धि दिलाई है, लेकिन दैनिक जागरण ने उनकी गायकी की पहचान कराई है।

chat bot
आपका साथी