भाजपा विधायक विक्रम सैनी का विवादित बयान, दारुल उलूम आतंकियों की फैक्ट्री

खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने दारुल उलूम देवबंद को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने संस्था को आतंकियों की फैक्ट्री बताया।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Sun, 24 Feb 2019 08:38 PM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 08:38 PM (IST)
भाजपा विधायक विक्रम सैनी का विवादित बयान, दारुल उलूम आतंकियों की फैक्ट्री
भाजपा विधायक विक्रम सैनी का विवादित बयान, दारुल उलूम आतंकियों की फैक्ट्री

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने दारुल उलूम देवबंद को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने संस्था को आतंकियों की फैक्ट्री बताया। कहा, देश के अंदर और बाहर आतंकियों को चुन-चुन कर मारा जाएगा। रविवार को रेलवे स्टेशन पर नए भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि हाल ही देवबंद से दो आतंकी पकड़े गए हैं। इनका कनेक्शन दारुल उलूम से है। उन्होंने कहा कि दारुल उलूम में आतंकी पलते हैं। आतंकवादियों की यह फैक्ट्री बंद होनी चाहिए। दूसरी ओर सदर से भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि देवबंद और कैराना आतंकियों की शरणस्थली बन गए हैं। इन दोनों स्थानों पर गहनता से सर्च आपरेशन चलाया जाना चाहिए। भाजपा विधायक ने कहा कि पाकिस्तान के मैच जीतने पर जश्न मनाने वालों के गले में पट्टा बांधकर पाकिस्तान छोड़ा जाना चाहिए। मुस्लिम भी इसमें सहयोग करें। 

कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताने वाला गिरफ्तार

पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सहारनपुर के ग्रामीण ने फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दिया। कहा कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा है, इसलिए वहां बसे भारतीयों को निकाल दिया जाएगा। कुतुबशेर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर अभिषेक सिरोही ने बताया कि गांव भावपुर निवासी इम्तियाज पुत्र नफीस ने शनिवार रात फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें इम्तियाज कश्मीर को भारत का हिस्सा बता रहा है। बोला कि यहां बसे भारतीयों को निकाल दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दारोगा पवन कुमार की तरफ से इम्तियाज के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

chat bot
आपका साथी