बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किए मॉडल

विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। प्रश्नोत्तरी के जरिए जल बचाने का संदेश।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Aug 2018 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 18 Aug 2018 11:39 PM (IST)
बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किए मॉडल
बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किए मॉडल

खतौली (मुजफ्फरनगर) : जिला विज्ञान क्लब-मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में रविवार को कबूल कन्या इंटर कॉलेज में 'जल बचाओ' विषय पर विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सैकड़ों बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल, स्लोगन, पोस्टर, नाटिका व प्रश्नोत्तरी के जरिए जल बचाने के संदेश दिया।

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा, जिला विज्ञान क्लब डॉ. विकास कुमार व प्रधानाचार्या सीमा त्यागी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ब्लॉक के करीब 20 विद्यालयों के सैकड़ों बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। डीआइओएस ने कहा कि जल जीवन का आधार है। जल संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर हुई क्रियाशील मॉडल प्रतियोगिता में केके जैन इंटर कॉलेज, खतौली प्रथम, हिमालय पब्लिक स्कूल द्वितीय व राजकीय कन्या इंटर कालेज-भैंसी तृतीय स्थान पर रहा। एसएफडीएवी स्कूल के बच्चों की थ्री-डी पें¨टग को सराहा गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय-खतौली की छात्रा शिवानी को प्रथम, निबंध के विभिन्न वर्गो में सोफिया, यशी, समीरा, आदित्य शर्मा व प्री गोसाई आदि ने प्रथम स्थान पाया। व्याख्यान में अंशिका भारद्वाज प्रथम, सबीहा, सिदरा, इलमा, विपुल, सौम्य व प्राची पाल ने द्वितीय स्थान पाया। अंशिका भारद्वाज, आंचाल व वैशाली को एक हजार के नकद पुरस्कार से नवाजा गया। प्रधानाचार्या सीमा त्यागी, प्रबंधक हरवीर ¨सह, अभिषेक गर्ग, भूपेन्द्र ¨सह, दिनेश कुमार व आशा सिवाच ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी