बुढ़ाना में भाजपा की किसान चौपाल कल

कस्बे के डाक बंगले में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेता रामकुमार सहरावत ने किसान चौपाल की तैयारियों को लेकर जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 07:11 PM (IST)
बुढ़ाना में भाजपा की किसान चौपाल कल
बुढ़ाना में भाजपा की किसान चौपाल कल

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कस्बे के डाक बंगले में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेता रामकुमार सहरावत ने किसान चौपाल की तैयारियों को लेकर जानकारी दी।

भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने बताया कि गांव गढ़ी सखावतपुर में 21 अक्टूबर को किसान चौपाल होगी। इसमें किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर किसानों के लिए लाए गए कृषि विधेयक को लेकर जानकारी देंगे। विपक्षी पार्टियों के पास कोई मुद्दा न होने के कारण वो अनावश्यक दुष्प्रचार कर रहे हैं। आधुनिक युग में किसानों को बाजार से सीधा जोड़ने और बिचौलियों से पीछा छुड़ाने के लिए भाजपा कृषि विधेयक लाई है। सरकार का प्रयास है कि मंडी के साथ-साथ किसानों को अपनी उपज बेचने के दूसरे विकल्प भी खुले रहें। पूर्व की सरकारों ने उद्योगपतियों के हिसाब से नीति बनाकर गन्ना किसानों को केवल शुगर मिल पर गन्ना डालने को बाध्य कर दिया था। भाजपा ने किसानों के लिए खांडसारी उद्योग का दूसरा विकल्प जिदा किया है। जनपद में 850 खांडसारी उद्योग के लाइसेंस पूरी तरह समाप्त हो गए और पिछली सरकारों ने लाइसेंस देने बंद कर दिए थे। भाजपा ने 70 नए लाइसेंस जारी कर किसानों को गन्ने के लिए दूसरा बाजार दिया। भाजपा ने गन्ना मूल्य भुगतान को बेहतर करने के लिए 25 प्रतिशत एथेनाल बनाना हर शुगर मिल के लिए अनिवार्य किया।

chat bot
आपका साथी