गंगा यात्रा के बाद बदली खेल मैदान की सूरत

गंगा यात्रा से पूर्व रामराज उर्फ समाना ग्राम पंचायत की ओर से थाने के निकट बनाया गया गंगा खेल मैदान फिर से पुरानी सूरत में आ गया है। गंगा यात्रा के गुजरने के बाद यहां लगे क्रीड़ा उपकरणों को उखाड़ दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 12:05 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 06:02 AM (IST)
गंगा यात्रा के बाद बदली खेल मैदान की सूरत
गंगा यात्रा के बाद बदली खेल मैदान की सूरत

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। गंगा यात्रा से पूर्व रामराज उर्फ समाना ग्राम पंचायत की ओर से थाने के निकट बनाया गया गंगा खेल मैदान फिर से पुरानी सूरत में आ गया है। गंगा यात्रा के गुजरने के बाद यहां लगे क्रीड़ा उपकरणों को उखाड़ दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गंगा यात्रा में शामिल होने के चलते पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन के अधिकारियों ने क्षेत्र में डेरा डाला हुआ था। अधिकारी क्षेत्र में साफ सफाई कराकर क्षेत्र को चमकाने में लगे हुए थे। सरकार द्वारा गंगा यात्रा के चलते गंगा किनारे पड़ने वाले गांवों में गंगा नर्सरी, गंगा खेल मैदान आदि की स्थापना कराई जा रही है। इसी के तहत ग्राम पंचायत समाना उर्फ रामराज द्वारा थाने के निकट पड़ी खाली भूमि पर गंगा खेल मैदान की स्थापना की गई थी। इसके लिए यहां पर क्रीड़ा उपकरणों को भी लगाया गया था। सोमवार को क्षेत्र से गंगा यात्रा गुजरने के बाद मंगलवार को गंगा मैदान को साधारण मैदान में तब्दील कर दिया गया। यहां लगे क्रीड़ा उपकरणों को जमीन से उखाड़कर गायब कर दिया गया। अब यहां पर मात्र गंगा खेल मैदान का नाम ही रह गया है। एसडीएम जानसठ कुलदीप सेंगर का कहना है कि यहां लगे उपकरणों को मॉडर्न इंटर कालेज में लगा दिया गया था, जो वहां पर लगे हुए मिलेंगे। यह गांव गंगा किनारे नहीं पड़ रहा था। इस वजह से यहां लगाने के लिए उपकरण शासन से नहीं आए थे।

chat bot
आपका साथी