सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : सैनी

विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं प्रदर्शनी में किसानों को सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और किसानों से पशु और मुर्गी पालन कर आय बढ़ाने का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 12:23 AM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 06:11 AM (IST)
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : सैनी
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : सैनी

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं प्रदर्शनी में किसानों को सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और किसानों से पशु और मुर्गी पालन कर आय बढ़ाने का आह्वान किया गया।

खंड विकास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। योजनाओं का लाभ उठाने की जरूरत है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती करने की अपील की। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि आज किसानों को वैज्ञानिक रूप से अपने आपको बदलने की जरूरत है। तकनीकि रूप से किसान छह लाख रुपये प्रति बीघा तक की कमाई कर सकता है। फूलों और सब्जियों की खेती से आय दोगुनी हो सकती है। जैविक खेती से भी अच्छी पैदावार मिल सकती है। पशु चिकित्सक डा. हेमंत कुमार ने किसानों से पशु पालन व मुर्गी पालन करने का आह्वान किया। राम किशोर ने सोलर पंप लगाने पर मिल रहे अनुदान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में एडीओ कृषि प्रवीन त्यागी ने आभार जताया।

chat bot
आपका साथी