127 करोड़ की संपति पर कब्जा लेगा प्रशासन

भोपा रोड स्थित करीब 51 बीघा जमीन पर चल रहे प्रकरण पर एसडीएम कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन कब्जा लेगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। जमीन की कीमत 127 करोड़ आंकी गई है। उक्त जमीन पर पार्क शिक्षण संस्थान समेत बड़ी-बड़ी इमारतें बनी हैं। उक्त निर्माण कार्य को ध्वस्त भी किया जा सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:24 PM (IST)
127 करोड़ की संपति पर कब्जा लेगा प्रशासन
127 करोड़ की संपति पर कब्जा लेगा प्रशासन

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित करीब 51 बीघा जमीन पर चल रहे प्रकरण पर एसडीएम कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन कब्जा लेगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। जमीन की कीमत 127 करोड़ आंकी गई है। उक्त जमीन पर पार्क, शिक्षण संस्थान समेत बड़ी-बड़ी इमारतें बनी हैं। उक्त निर्माण कार्य को ध्वस्त भी किया जा सकता है।

पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री और जिले के जमींदार रहे लियायत अली के परिवार की जिले में सैकड़ों बीघा जमीन है, जिस पर आलीशान इमारतें बनी हुई हैं। देश बंटवारे के समय लियाकत अली परिवार समेत पाकिस्तान चले गए थे। प्रशासन ने इसमें से 51 बीघा जमीन को निष्क्रांत संपत्ति की श्रेणी में रखा है। इस निष्क्रांत संपत्ति को एसडीएम कोर्ट ने राज्य सरकार के नाम दर्ज करने के आदेश 31 दिसंबर, 2020 को दिए थे। तहसीलदार ने दो दिन पूर्व उक्त जमीन को राज्य सरकार के नाम दर्ज किया है। अब इस मामले में प्रशासन जमीन पर कब्जा लेगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। जमीन की वास्तविक कीमत का आंकलन किया गया है। प्रति बीघा जमीन 2.5 करोड़ की आकी गई है, जिस लिहाज से राज्य सरकार के नाम दर्ज की 51 बीघा भूमि की कीमत करीब 127 करोड़ बैठती है। इस भूमि पर करोड रुपये की लागत से बना बैंकट हाल, शिक्षण संस्थान और कृषि फार्म है। इस जमीन पर उद्यमी आलोक स्वरूप व अनिल स्वरूप का कब्जा है।

एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि करीब 51 बीघा निष्क्रांत जमीन को राज्य सरकार के नाम दर्ज किया गया है। इस भूमि पर प्रशासन कब्जा लेगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त किया जाएगा।

शत्रु संपत्ति पर है अवैध कब्जे

जिले में सैंकड़ों बीघा जमीन शत्रु संपत्ति में दर्ज है, लेकिन वर्तमान पर इस पर अवैध कब्जे हैं। इसे कब्जामुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने अभियान छेड़ रखा है। शहर में गौशाला, खादरवाला, लद्वावाला, खालापार, छिम्मीवाड़ा से शत्रु संपत्ति को खाली कराया गया है। गांवों में भी ऐसी जमीन को कब्जामुक्त कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी