ट्रक की टक्कर ट्रैक्टर-ट्राली रजवाहे में गिरी

खतौली: कल्याणपुर में गन्ने से लदे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच हुई टक्कर में ट्रॉली रज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jan 2018 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jan 2018 11:30 PM (IST)
ट्रक की टक्कर ट्रैक्टर-ट्राली रजवाहे में गिरी
ट्रक की टक्कर ट्रैक्टर-ट्राली रजवाहे में गिरी

खतौली: कल्याणपुर में गन्ने से लदे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच हुई टक्कर में ट्रॉली रजवाहे में गिर गई। पुलिस ने रजवाहे में डूबते लोगों को बचाया। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। ट्रक चालक पकड़ा गया है।

थाना बुढ़ाना के कुरथल गांव निवासी राकेश पुत्र रामवीर खतौली से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गांव लौट रहा था। ट्रॉली में गांव के ही अमित पुत्र सुभाष, संजय पुत्र शिवचरण और प्रमोद पुत्र ब्रहम सवार थे। कल्याणपुर में रजवाहे की संकरी पुलिया पर सामने से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक की टक्कर ट्रॉली से हुई। ट्रॉली ट्रैक्टर से निकलकर रजवाहे में गिर गई, जबकि ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर ट्रॉली सवार चारों लोग घायल हुए। इसी बीच राहगीरों ने रजवाहे के पास वाहनों की चे¨कग कर रहे एसआई शौकीन खान को सूचना दी। उन्होंने और अन्य पुलिसकर्मियों ने रजवाहे में कूदकर डूबते लोगों को बचाया और बुढ़ाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। प्रमोद और राकेश की हालत गंभीर है। उन्हें मेरठ रेफर किया गया। पुलिस ने ट्रक चालक रियासत पुत्र साजिद को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह कल्याणपुर के सेंटर से गन्ने लादकर खतौली शुगर मिल ले जा रहा था।

chat bot
आपका साथी