माइक्रो लोक अदालत में निपटे 540 मामले

दीवानी न्यायालय परिसर व सिविल जजी बुढ़ाना में रविवार को माइक्रो लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में 540 मामलों का निस्तारण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 06:50 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 06:50 PM (IST)
माइक्रो लोक अदालत में निपटे 540 मामले
माइक्रो लोक अदालत में निपटे 540 मामले

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। दीवानी न्यायालय परिसर व सिविल जजी बुढ़ाना में रविवार को माइक्रो लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में 540 मामलों का निस्तारण किया गया।

अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सिविल जज सीनियर डिवीजन सलोनी रस्तोगी ने बताया कि लोक अदालत में 330 छोटे फौजदारी तथा 210 राजस्व संबंधी मामलों सहित 540 वादों का निस्तारण किया गया। बताया कि वादों के निस्तारण के दौरान 3.54 लाख रुपये से अधिक धनराशि अर्थदण्ड के रूप में वसूल की गयी। बताया कि आठ नवंबर को पारिवारिक विवादों तथा मोटर दुर्घटना अधिकरण से संबंधित ई-लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी