महिमा की शोकसभा में मंत्री के खिलाफ फूटा गुस्सा

मुजफ्फरनगर : भाई को दबंगों के चंगुल से छुड़ाने की गुहार लगाते मौत को गले लगाने वाली अंकित विहार की मह

By Edited By: Publish:Mon, 20 Feb 2017 12:59 AM (IST) Updated:Mon, 20 Feb 2017 12:59 AM (IST)
महिमा की शोकसभा में मंत्री के खिलाफ फूटा गुस्सा
महिमा की शोकसभा में मंत्री के खिलाफ फूटा गुस्सा

मुजफ्फरनगर : भाई को दबंगों के चंगुल से छुड़ाने की गुहार लगाते मौत को गले लगाने वाली अंकित विहार की महिमा की शोक सभा में केंद्रीय राज्य मंत्री व आरोपी दबंगों के विरुद्ध लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सर्वसमाज के लोगों ने घटना की ¨नदा की। पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि उन्हें हर सूरत में न्याय दिलाया जाएगा। शोकसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान भी पहुंचे। उन्होंने अपने आप को इस प्रकरण में निर्दोष बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिलाया।

अंकित विहार निवासी देवप्रकाश की पुत्री महिमा ने भाई अक्षय को दबंगों के चंगुल से छुड़ाने की गुहार लगाते हुए गुरुवार को आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार को महिमा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रविवार को आर्य समाज मंदिर में महिमा की शोकसभा में एकत्र हुए विभिन्न समाज के लोगों ने ऐसे हालात पैदा करने वाले दबंगों के विरुद्ध नाराजगी जाहिर की, जिनके कारण महिमा ने मौत को गले लगाया। विश्वकर्मा समाज के संजय धीमान ने कहा कि बहू-बेटियों की इज्जत की बात करने वाले लोगों को समझना होगा। एक गरीब की बेटी ने न्याय नहीं मिलने के गम में आत्महत्या कर ली। महिमा को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले हालात पैदा करने वालों पर कार्रवाई होना निहायत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यहां तो बड़े-बड़े लोग भाषण दे रहे हैं, लेकिन सुबह श्मशान घाट पर मृतका के फूल चुने गए, वहां कोई नहीं दिखा। ऐसे लोग चाहे जितने भी रसूखदार क्यों न हों, उन्हें सलाखों के पीछे किया जाना चाहिए। मोहन प्रजापति ने कहा कि इस प्रकरण में केंद्रीय राज्य मंत्री व उनके गुर्गो की भूमिका संदिग्ध है। हालातों ने ही महिमा को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सैनी ने कहा कि घटना दुखद है, कहा कि गरीब मरने के लिए नहीं होता। सत्ता की आड़ में लोग जुल्म करने से नहीं कतरा रहे। भगत ¨सह ने अंग्रेजों के कान खोलने के लिए असेंबली में बम फोड़ा था और हमारे कान खोलने के लिए महिमा ने अपनी जान की कुर्बानी दे दी। सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने दबंगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित पक्ष को हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। सहारनपुर से आए दुष्यंत विश्वकर्मा ने सीबीआइ जांच की मांग की। रालोद नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि यहां ताकत और पैसे के नशे में चूर लोगों ने गरीबों पर अत्याचार किया। नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने घटना पर दुख व्यक्त कर पीड़ितों को इंसाफ का भरोसा दिलाया। इनके अलावा सपा नेता गौरव स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी, वसी अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानू मियां व सतीश गर्ग आदि शामिल रहे। संचालन करते हुए ओमदत्त आर्य ने कहा कि गरीब तो अपने बच्चों को पलता, पढ्ता देख खुश हो लेता है, लेकिन रसूखदार लोगों को यह भी पसंद नहीं आता। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गायत्री मंत्र का जाप कराया।

मंत्री ने दी सफाई..

शोकसभा के अंत में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि वह लखनऊ में थे। कहा कि महिमा की आत्महत्या पर वह व्यक्तिगत तौर से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि उनका दामन बिल्कुल साफ है। तीन वर्ष के कार्यकाल में आज तक कोई व्यक्तिगत आक्षेप नहीं लगा। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाएंगे।

chat bot
आपका साथी